youth congress protest in ai summit bharat mandapam why police could not stop them AI समिट में कैसे घुस गए प्रदर्शनकारी, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘ठंड’ से दिया चकमा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

AI समिट में कैसे घुस गए प्रदर्शनकारी, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘ठंड’ से दिया चकमा

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI समिट में शुक्रवार को बड़ा हंगामा हो गया। यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं अचानक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में शर्टलेस हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। जहां पूरी दुनिया के दिग्गज एआई के भविष्य को लेकर मंथन कर रहे थे वहां अचानक माहौल जंतर-मंतर जैसा हो गया।

Fri, 20 Feb 2026 03:59 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
AI समिट में कैसे घुस गए प्रदर्शनकारी, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘ठंड’ से दिया चकमा

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI समिट में शुक्रवार को बड़ा हंगामा हो गया। यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं अचानक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में शर्टलेस हो गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जहां पूरी दुनिया के दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के भविष्य को लेकर मंथन कर रहे थे वहां अचानक माहौल जंतर-मंतर जैसा हो गया। सवाल यह उठता है कि क्यों दिल्ली पुलिस इस हंगामे को समय रहते रोक नहीं पाई या खुफिया एजेंसियां भांप नहीं पाईं।

दरअसल, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 'ठंड' के मौसम का फायदा उठाते हुए पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को चकमा दिया। सभी प्रदर्शनकारी ‘PM IS COMPROMISED’ लिखे सफेद टीशर्ट पहनकर अंदर घुसे लेकिन पुलिस देख नहीं पाई, क्योंकि वे ऊपर से स्वेटर और जैकेट पहनकर आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI समिट में यूथ कांग्रेस का क्यों प्रदर्शन, ट्रेड डील से एप्स्टीन तक का जिक्र

ऑनलाइन कराया था रजिस्ट्रेशन, अंदर जाकर उतारे स्वेटर

एडिशनल सीपी देवेश कुमार महला ने कहा कि आरोपियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था और टीशर्ट के ऊपर स्वेटर, जैकेट आदि पहनकर घुसे थे। उन्होंने कहा, ‘करीब साढ़े 12 बजे की घटना है। इन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और QR कोड हासिल किया। इन्होंने अंदर टीशर्ट पहनी थी और ऊपर स्वेटर-जैकेट पहनकर आए थे। हॉल नंबर 5 के पास आकर इन्होंने जैकेट और स्वेटर उतारा। नीचे से टीशर्ट लहराते हुए प्रदर्शन किया।’

4 हिरासत में लिए गए, अन्य की पहचान

महला ने कहा कि आम लोगों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था है। कोई भी रजिस्ट्रेशन कराकर क्यूआर कोड हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा, 'ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराके अपने लिए क्यूआर कोड लिया उसे स्कैन करके घुसे थे। स्वेटर और जैकेट पहने हुए थे। हॉल नंबर 5 के लॉबी एरिया में प्रदर्शन किया।' महला ने कहा कि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की पहचान की जा रही है। यूथ कांग्रेस की ओर से एक्स पर जो तस्वीरें शेयर की गईं हैं उनमें करीब 10 कार्यकर्ता टीशर्ट उतारकर प्रदर्शन करते दिख रहे हैं।

यूथ कांग्रेस ने क्यों किया प्रदर्शन

यूथ कांग्रेस का कहना है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है। भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, 'एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन इस आयोजन के खिलाफ नहीं, बल्कि अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि जब देश के किसानों का सौदा किया जा रहा हो, भारत विरोधी व्यापार समझौता हो रहा हो और युवाओं को बेरोजगार रखकर नफरत की राजनीति में झोंका जा रहा हो, तो फिर खामोश नहीं रहा जा सकता।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संयोग नहीं, प्रयोग है, राहुल के घर रची गई साजिश; कांग्रेस के प्रोटेस्ट पर भाजपा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI समिट में यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, भड़की भाजपा- भारत को किया शर्मिंदा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।