Indian Youth Congress workers detained for topless demonstration at Bharat Mandapam At India Impact AI summit AI समिट में यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन; भड़की भाजपा, बोली- भारत को किया शर्मिंदा, India News in Hindi - Hindustan
More

AI समिट में यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन; भड़की भाजपा, बोली- भारत को किया शर्मिंदा

रिपोर्ट्स में पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के IT सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मालवीय ने कहा है कि कांग्रेस ने पूरे देश को किया शर्मिंदा है।

Fri, 20 Feb 2026 03:03 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
AI समिट में यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन; भड़की भाजपा, बोली- भारत को किया शर्मिंदा

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को भारी बवाल हुआ है। यहां यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं द्वारा ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी अपनी शर्ट उतारकर मौके पर हंगामा कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की। दिल्ली पुलिस ने जुड़े सूत्रों ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया कि यूथ कांग्रेस के सदस्य होने का दावा करने वाले करीब 10 लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।" जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल लोग QR-कोड वाले पास का इस्तेमाल कर इवेंट में घुसे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI समिट में 'चौपाया डॉग' ने मचाया बवाल, गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद की असली कहानी

फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पूछताछ के लिए तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सभी जरूरी कानूनी कदम उठाएंगे।”

भड़की बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी का नाम लेकर इस घटना पर नाराजगी जताई है। भाजपा के IT सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मालवीय ने कहा है कि कांग्रेस ने पूरे देश को किया शर्मिंदा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “ऐसे समय में जब भारत एक मशहूर ग्लोबल AI समिट होस्ट कर रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी में अपने इनोवेशन और लीडरशिप को दिखाया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी ने इज्जत देने के बजाय हंगामे को चुना।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमाशा बना दिया है… गलगोटिया यूनिवर्सिटी के ‘रोबो-डॉग’ विवाद पर भड़के राहुल गांधी

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा,

राहुल गांधी की लीडरशिप में, कांग्रेस वर्कर्स ने टॉपलेस होकर समारोह में हंगामा किया, यह काम साफ तौर पर दुनिया के मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया गया था। जब देश खुद को ग्लोबल टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर बनाने की कोशिश कर रहा है, तो ऐसा बर्ताव सिर्फ उन लोगों के फायदे में है जो भारत को गिरते हुए देखना चाहते हैं। राजनैतिक विरोध एक लोकतांत्रिक हक है, लेकिन भारत की ग्लोबल इमेज को नुकसान पहुंचाना नहीं। भारत इससे बेहतर का हकदार है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब AI से होगी अल्पसंख्यक योजनाओं की निगरानी, किरेन रिजिजू ने लॉन्च किया ऐप
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।