BJP leader daughter was Salman Khan mistress... Controversial video of Yeti Narasimhanand surfaced सलमान खान को हीरो घोषित करने वाले सनातन धर्म के शत्रु, यति नरसिंहानंद- VIDEO, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सलमान खान को हीरो घोषित करने वाले सनातन धर्म के शत्रु, यति नरसिंहानंद- VIDEO

वीडियो में नरसिंहानंद ने सलमान खान के संबंध माफियाओं से होने का दावा किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा- भाजपा के एक बहुत बड़े नेता की बेटी बहुत दिनों तक सलमान खान की रखैल रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो पर पुलिस ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है।

Sat, 14 Feb 2026 05:21 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, डॉ महकार, गाजियाबाद
share
सलमान खान को हीरो घोषित करने वाले सनातन धर्म के शत्रु, यति नरसिंहानंद- VIDEO

गाजियाबाद में डासना के शिव शक्ति धाम के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद का फिर से एक विवादित बयान सामने आया है। वीडियो में नरसिंहानंद ने सलमान खान के संबंध माफियाओं से होने का दावा किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा- भाजपा के एक बहुत बड़े नेता की बेटी बहुत दिनों तक सलमान खान की रखैल रही है। वीडियो में आगे कहा- सलमान खान को हीरो मानने वाले सनातन के शत्रु हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो पर पुलिस ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है।

भाजपा नेता की बेटी सलमान खान की रखैल रही

नरसिंहानंद ने कहा- सलमान खान मुस्लिम पिता और हिंदू मां का बेटा है। बॉलीवुड पर मुसलमानों का कब्जा करवाने वालों में सबसे बड़ा माफिया सलमान खान है। भाजपा के एक बहुत बड़े नेता की बेटी बहुत दिनों तक सलमान खान की रखैल रही है। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता हूं। इस सत्य से सब कोई परिचित है। दुबई में सबसे ज्यादा अगर संबंध हैं माफियाओं से, तो वो सलमान खान के हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोर्ट का मोहम्मद जुबैर की FIR रद्द करने से इनकार; जानिए यति नरसिंहानंद से संबंध

जिसे फांसी हो जानी चाहिए थी, वो हीरो...

शेयर हो रहे वीडियो में यति नरसिंहानंद ने कहा- संजय दत्त इस सलमान को अपना भाई मानता है। वही संजय दत्त जो पांच टाइम का नवाजी है, जो बंबई के बम कांड के सूत्रधारों में से एक था। राजनीतिक वर्चस्व के कारण जिसे फांसी होनी चाहिए थी, वो आज हीरो बनकर घूम रहा है। ये ऐसे ही नहीं है। एक बहुत बड़ा संगठन है हिंदुओं का। उस संगठन ने लाखों हिंदुओं लड़कियों को मुसलमानों के घरों में भेज दी हैं।

सलमान खान की पिक्चर देखना बंद करो

विवादित बयान में आगे कहा- नए नए सलमान खान पैदा करेंगी और हमारी सारी लड़कियों के साथ लव जिहाद हो, इसके लिए सलमान खान जैसे लोगों को आइकन बनाया जा रहा है। नासमझ और मूर्ख हिंदुओं को दिमाग में ये डाला जा रहा है कि सलमान खान जो करता है, वही फैशन हो जाता है। जबकि वास्तव में ये है कि अगर सलमान खान को उच्च राजनीतिक संरक्षण न हो, तो आज हिंदुओं ने उसकी औकात दो कौड़ी की कर दी है। कोई इन खानों की पिक्चर देखना नहीं चाहता है।

अब तक नरसिंहानंद पर कोई कार्रवाई नहीं हुई

उन्होंने हिंदुओं से हाथ जोड़कर आग्रह करते हुए कहा- सलमान खान जैसे लोगों को अपना आदर्श बनाना बंद करो। अगर सलमान खान जैसे लोगों को अपना आदर्श मानोगे तो तुम्हारे पास कुछ नहीं बचेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।