yellow alert for fog in ncr delhi mausam vibhag predicts strong surface winds for two days दिल्ली में अब कोहरे का कहर; कल येलो अलर्ट, फिर दो दिन 30 की स्पीड में चलेंगी सर्द हवाएं, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में अब कोहरे का कहर; कल येलो अलर्ट, फिर दो दिन 30 की स्पीड में चलेंगी सर्द हवाएं

Delhi Weather: दिल्ली में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। मौसम विभाग ने कोहरे और बादलों की आवाजाही का अनुमान जताया है। मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

Mon, 2 Feb 2026 07:22 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में अब कोहरे का कहर; कल येलो अलर्ट, फिर दो दिन 30 की स्पीड में चलेंगी सर्द हवाएं

दिल्ली में सोमवार को सुबह के वक्त घना कोहरा देखा गया जिससे पालम और सफदरजंग जैसे इलाकों में दृश्यता कम होकर 100 मीटर तक पहुंच गई। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 210 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में है। मौसम विभाग की मानें तो 8 फरवरी तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही देखी जाएगी। साथ ही सुबह के वक्त कोहरा भी परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने कल मंगलवार को दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई है।

कल कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कल मंगलवार 3 फरवरी को सुबह के समय कई जगहों पर मध्यम कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की ओर से 4 और 5 फरवरी को सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। दोनों ही दिन आंशिक बादल नजर आ सकते हैं। 3 से लेकर 5 फरवरी तक 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चलने का अनुमान है।

दो दिन 30 की स्पीड से चलेंगी सर्द हवाएं

मौसम विभाग ने 5 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय पर दस्तक देने की संभावना जताई है। इसका प्रभाव दिल्ली के मौसम पर भी दिखाई देगा। मौसम विभाग ने 6 और 7 फरवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में दिन के वक्त आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन में तेज सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है। हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा।

कितना रहेगा तापमान?

8 फरवरी को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल नजर आने और सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 3 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है। दिल्ली में 4 से लेकर 6 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस जबकि 7 और 8 फरवरी को इसके 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में विरासत स्थलों के पास अवैध निर्माण की होगी पड़ताल, हाइकोर्ट का आदेश
ये भी पढ़ें:MCD ने एक माह के लिए बढ़ाई प्रॉपर्टी टैक्स माफी योजना, अब 28 तक कर सकते हैं जमा
ये भी पढ़ें:मेट्रो, नमो भारत और अब हाईस्पीड ट्रेन, गौतमबुद्ध नगर में होंगे 2 स्टेशन
Delhi Weather

पलूशन से राहत के नहीं आसार

सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। सुबह हवा की रफ्तार बढ़ने से एक्यूआई 184 तक आ गया था लेकिन शाम होते-होते यह बढ़कर 210 पर पहुंच गया। अगले दो दिनों तक हवा की गति धीमी रहने के कारण स्थिति में सुधार की उम्मीद कम है। सीपीसीबी के अनुसार, सोमवार शाम चार बजे दिल्ली-एनसीआर में पीएम 10 का औसत स्तर 166 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 94 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यह मानक से लगभग पौने दो गुना है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।