mcd property tax waiver scheme extended for one month payments until 28th feb MCD ने एक माह के लिए बढ़ाई प्रॉपर्टी टैक्स माफी योजना, अब 28 तक कर सकते हैं जमा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

MCD ने एक माह के लिए बढ़ाई प्रॉपर्टी टैक्स माफी योजना, अब 28 तक कर सकते हैं जमा

दिल्ली नगर निगम ने सुनियो टैक्स माफी योजना 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। लोग बिना जुर्माने के पुराना टैक्स जमा कर सकते हैं। इस साल करदाताओं और राजस्व में भारी बढ़ोतरी हुई है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Mon, 2 Feb 2026 05:48 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्ली
share
MCD ने एक माह के लिए बढ़ाई प्रॉपर्टी टैक्स माफी योजना, अब 28 तक कर सकते हैं जमा

एमसीडी यानी दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने संपत्ति कर निपटान योजना सुनियो को एक महीने के लिए बढ़ाई दिया है। अब 28 फरवरी तक करदाता संपत्ति कर को । निगम के जोन कार्यालयों में जाकर व निगम वेबसाइट https://mcdonline.nic.in/ पर ऑनलाइन माध्यम से लोग संपत्ति कर को जमा कर सकेंगे।

लेट फी के साथ कर सकते है जमा

संपत्ति कर निपटान योजना (सुनियो) 2025-26 के तहत संपत्ति कर को लोग मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 और पूर्ववर्ती पांच वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक के संपत्ति कर का बिना ब्याज और जुर्माने के भुगतान कर सकते हैं। इसमें करदाता पांच फीसदी विलंब शुल्क के साथ संपत्ति कर को जमा करा सकते हैं।

91 हजार नए टैक्सपेयर जुड़े

निगम अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान 91 हजार नए करदाता जुड़े हैं। इन नए करदाताओं ने कुल 320 करोड़ रुपये संपत्ति कर जमा कराया है। इसके अतिरिक्त बीते वर्ष 31 दिसंबर तक एक लाख 70 हजार करदाताओं ने निगम की सुनियो संपत्ति कर माफी योजना का लाभ उठाया है। इन करदाताओं ने 933 करोड़ रुपये का संपत्ति कर जमा कराया है।

2705 करोड़ रुपये संपत्ति कर जमा

निगम अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बीते वर्ष 31 दिसंबर तक 2705 करोड़ रुपये संपत्ति कर जमा हुआ है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में यह 45 फीसदी अधिक संपत्ति कर जमा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेट्रो, नमो भारत और अब हाईस्पीड ट्रेन, गौतमबुद्ध नगर में होंगे 2 स्टेशन
ये भी पढ़ें:बजट 2026 में दिल्लीवालों की सेहत पर खोला खजाना; एम्स का बढ़ाया फंड
ये भी पढ़ें:हाईस्पीड ट्रेन से रफ्तार पकड़ेगी दिल्ली, 3.5 घंटे में तय होगा वाराणसी तक का सफर

करदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई

निगम अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में करदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इसमें करदाताओं की संख्या 10 लाख 31 हजार 177 से बढ़कर अब 12 लाख 43 हजार 375 हो गई है। करदाताओं की संख्या में 21 फीसदी की वृद्धि हुई है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।