bullet train to noida airport gautam budh nagar have two stations for high speed train मेट्रो, नमो भारत और अब हाईस्पीड ट्रेन, गौतमबुद्ध नगर में होंगे 2 स्टेशन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मेट्रो, नमो भारत और अब हाईस्पीड ट्रेन, गौतमबुद्ध नगर में होंगे 2 स्टेशन

केंद्रीय वित्त मंत्री ने रविवार को आम बजट 2026-27 में हाईस्पीड ट्रेन (बुलेट ट्रेन) के सात कॉरिडोर को मंजूरी दी। दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली बुलेट ट्रेन का करिडोर गौतमबुद्ध नगर जिले को भी कवर करेगा। गौतमबुद्ध नगर में इसके दो स्टेशन होंगे। 

Mon, 2 Feb 2026 04:37 PMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, नोएडा
share
मेट्रो, नमो भारत और अब हाईस्पीड ट्रेन, गौतमबुद्ध नगर में होंगे 2 स्टेशन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में दिल्ली-एनसीआर के लिए हाईस्पीड ट्रेन कॉरिडोर की महत्वपूर्ण घोषणा की है। सरकार देश में सात नए कॉरिडोर बनाएगीए जिनमें दिल्ली-वाराणसी मार्ग प्रमुख है। इस योजना की खास बात यह है कि नोएडा एयरपोर्ट को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने पर दिल्ली से वाराणसी का सफर मात्र 3.5 घंटे में तय हो सकेगा। दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली हाईस्पीड ट्रेन का करिडोर गौतमबुद्ध नगर जिले को भी कवर करेगा।

गौतमबुद्ध नगर में बनेंगे दो स्टेशन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली हाईस्पीड ट्रेन (बुलेट ट्रेन) से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। रविवार को केंद्रीय बजट में इस रूट समेत सात कॉरिडोर पर मुहर लग गई। गौतमबुद्ध नगर में हाईस्पीड ट्रेन के दो स्टेशन बनेंगे। नोएडा एयरपोर्ट के ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर (जीटीसी) में इस रूट का भूमिगत स्टेशन बनाने के लिए नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचआरसीएल) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के बीच सहमति पहले ही बन चुकी है।

इन जगहों पर होंगे दोनों स्टेशन

बजट में इस रूट के शामिल होने के बाद अब इस प्रस्ताव को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली बुलेट ट्रेन के लिए गौतमबुद्ध नगर में दो स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। सराय काले खां से चलकर बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन नोएडा के सेक्टर-148 में होगा। इसके बाद दूसरा स्टेशन सीधे जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट के लिए जीटीसी में भूमिगत बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाईस्पीड ट्रेन से रफ्तार पकड़ेगी दिल्ली, 3.5 घंटे में तय होगा वाराणसी तक का सफर
ये भी पढ़ें:यमुना को लेकर NGT सख्त; यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली और हरियाणा को निर्देश
ये भी पढ़ें:बजट में गुजरात को बड़ा गिफ्ट; बंगाल तक सामानों की आवाजाही होगी आसान, क्या ऐलान?

नोएडा एयरपोर्ट को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

दावा है कि सराय काले खां से नोएडा एयरपोर्ट का 70 किलोमीटर का सफर बुलेट ट्रेन मात्र 21 मिनट में पूरा करेगी। रेलवे ट्रैक नोएडा और ग्रेनो एक्सप्रेसवे के ऊपर से बीचोंबीच यानी सड़क के दोनों लेन के बीच के हिस्से (सेंटर वर्स) पर एलिवेटेड बनेगा। इसी तरह यमुना एक्सप्रेसवे से होता हुआ एयरपोर्ट के जीटीसी तक जाएगा। बुलेट ट्रेन चलने पर दुनियाभर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।