Yati Narsinghanand Lashes Out at Rajnath Singh Statement, Issues Major Statement Regarding BJP and RSS रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर भड़के यति नरसिंहानंद, भाजपा-संघ को लेकर दिया बड़ा बयान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर भड़के यति नरसिंहानंद, भाजपा-संघ को लेकर दिया बड़ा बयान

नरसिंहानंद ने हिंदुओं से अपील करते हुए कहा, 'हिंदुओं मेरी बात मानो, मेरी बात सुनो, मैं आपसे जो भी कहता हूं सत्य कहता हूं, कभी भी इन्हें अपना नेता मत मानो, और जो इनके दलाल हैं, उन्हें अपना धर्मगुरु मत मानो, बस मेरा आपसे यही कहना है। हर-हर महादेव।'

Wed, 29 April 2026 07:53 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर भड़के यति नरसिंहानंद, भाजपा-संघ को लेकर दिया बड़ा बयान

गाजियाबाद स्थित शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और विवादित भाषण देने के लिए पहचाने जाने वाले यति नरसिंहानंद गिरी के बोल एकबार फिर बिगड़े हैं। इस बार उनके निशाने पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उनका दिया एक बयान है, जिसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा है कि भाजपा और संघ (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) से जुड़ा हर व्यक्ति पागलपन की पराकाष्ठाओं को पार करके अब उन्मादी हो चुका है। नरसिंहानंद का गुस्सा राजनाथ के उस बयान पर फूटा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकवाद का कोई धर्म या देश नहीं होता है।

इसी बयान के बारे में बात करते हुए यति नरसिंहानंद ने अपना एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'राजनाथ सिंह जी ने बयान दिया है कि आतंकवाद का ना तो कोई धर्म होता है, और ना ही आतंकवाद का कोई देश होता है। यह केवल इतना दर्शाता है कि भाजपा और संघ से जुड़ा हुआ प्रत्येक व्यक्ति पागलपन की पराकाष्ठाओं को पार करते अब उन्मादी हो चुका है। वरना एक सामान्य पागल भी यह अच्छी तरह से अब जानता है कि दुनियाभर में जो आतंकवाद के नाम पर चल रहा है, इसे इस्लाम का जिहाद कहते हैं, जो कि इस्लाम के अनुसार हो रहा है और मुसलमानों का ये मौलिक धार्मिक कर्तव्य है। हर मुसलमान का कर्तव्य है जिहाद करना।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए MCD मेयर का ऐलान- दिल्ली में सीलिंग पर लगाम, रिहायशी इलाकों में सिर्फ सर्वे

मुंबई में गार्डों पर हुए हमले का जिक्र किया

आगे उन्होंने मुंबई में हुई चाकूबाजी की एक घटना का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि दुनिया का हर मुसलमान जिहाद का समर्थक होता है और मौका मिलने पर उसे करता भी है। उन्होंने कहा, 'दुनिया में जितने भी मुसलमान देश हैं चाहे वह सऊदी अरब हो, ईरान हो, इराक हो, दुबई हो, कतर हो, पाकिस्तान हो, अफगानिस्तान हो, बांग्लादेश हो या चाहे भारत के ही मुसलमान क्यों ना हों। ये सभी इस जिहाद को समर्थन भी देते हैं, सहयोग भी देते हैं और समय मिलते ही इसे करते भी हैं। जैसे आपने हाल ही में मुंबई में भी देखा होगा, कि कैसे कलमा पढ़वाकर एक अमेरिका रिटर्न मुसलमान ने दो चौकीदारों की हत्या करने का प्रयास किया। एक छोटा सा उदाहरण है, ऐसे उदाहरण दुनिया के हर कोने में आपको लाखों और करोड़ों की तादाद में मिल जाएंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आतंकी हमलों के पीड़ितों को मुआवजा-सरकारी नौकरी की मांग, दिल्ली HC ने क्या कहा?

हिंदुओं से कहा- कभी भी इन्हें अपना नेता मत मानो

अपने वीडियो में उन्होंने भाजपा और संघ के लोगों पर पागलपन की पराकाष्ठा को पार करने का आरोप लगाते हुए कहा, 'ये बात आज दुनिया का एक सामान्य पागल भी समझ चुका है, लेकिन संघ के नेता और भाजपा के नेता और उनसे जुड़े हुए सारे लोग पागलपन की पराकाष्ठाओं को पार करके अब उन्मादी हो चुके हैं। उनमें से ही एक राजनाथ सिंह हैं। तो अब दुनिया में जितने भी लोग राजनाथ सिंह और इनकी विचारधारा के लोगों पर विश्वास करेंगे, वो एक दिन इस्लाम के तृप्तिकरण के कार्य में एक निवाला बन जाएंगे। हिंदुओं मेरी बात मानो, मेरी बात सुनो, मैं आपसे जो भी कहता हूं सत्य कहता हूं, कभी भी इन्हें अपना नेता मत मानो, और जो इनके दलाल हैं, उन्हें अपना धर्मगुरु मत मानो, बस मेरा आपसे यही कहना है। हर-हर महादेव।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रवेश वाही अब दिल्ली MCD के नए मेयर, मोनिका पंत बनीं डिप्टी मेयर; चुनाव नतीजे
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।