pravesh wahi becomes mcd new mayor know latest delhi mcd mayor election results प्रवेश वाही अब दिल्ली MCD के नए मेयर, मोनिका पंत बनीं डिप्टी मेयर; चुनाव नतीजे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

प्रवेश वाही अब दिल्ली MCD के नए मेयर, मोनिका पंत बनीं डिप्टी मेयर; चुनाव नतीजे

भाजपा के प्रवेश वाही दिल्ली के नए मेयर चुने गए हैं। 3 बार के पार्षद वाही ने बहुमत के साथ जीत हासिल की। वहीं आनंद विहार से भाजपा की पार्षद मोनिका पंत डिप्टी मेयर पद पर निर्वाचित हुई हैं।

Wed, 29 April 2026 05:16 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्ली
share
प्रवेश वाही अब दिल्ली MCD के नए मेयर, मोनिका पंत बनीं डिप्टी मेयर; चुनाव नतीजे

BJP के उम्मीदवार प्रवेश वाही MCD के नए महापौर निर्वाचित हुए हैं। प्रवेश वाही 3 बार से पार्षद रहे हैं। आनंद विहार से भाजपा की पार्षद मोनिका पंत डिप्टी मेयर पद पर निर्वाचित हुई हैं। कांग्रेस ने मेयर चुनाव के नतीजों को ही डिप्टी मेयर चुनाव के नतीजे मान लिए। कांग्रेस की नेता विपक्ष नाजिया दानिश ने इस बारे में सदन में अपनी बात रखी। AAP ने मेयर और डिप्टी मेयर पद पर उम्मीदवार नहीं उतारा था। कांग्रेस ने कबीर नगर से पार्षद जरीफ को महापौर पद और मुबारकपुर से पार्षद राजेश कुमार गुप्ता ने डिप्टी मेयर पद पर उम्मीदवार बनाया था।

भाजपा के बेगमपुर से पार्षद जय भगवान यादव और पहाड़गंज से पार्षद मनीष चड्ढा के साथ AAP के शालीमार बाग से पार्षद जलज चौधरी सदन से स्थाई समिति के सदस्य नियुक्त हुए। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मेयर चुनाव के लिए कार्यवाही को लेकर पूर्व महापौर एवं मुखर्जी नगर से पार्षद राजा इकबाल सिंह को पीठासीन अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया था।

महापौर चुनाव में सभी सांसदों और भाजपा में शामिल राज्य सदस्य स्वाति मालीवाल और भाजपा के 11 मनोनीत विधायक और सभी पार्षदों ने मतदान किए। कांग्रेस ने कबीर नगर से पार्षद जरीफ को महापौर पद और मुबारकपुर से पार्षद राजेश कुमार गुप्ता ने उपमहापौर पद उम्मीदवार बनाया था।

ये है बहुमत

महापौर चुनाव गुप्त मतदान द्वारा होता है। इसमें पार्षदों पर दल बदल विरोधी कानून लागू नहीं होता है। कुल 249 पार्षद, सात सांसद व तीन राज्य सभा सदस्य व 14 मनोनीत विधायक के तहत कुल 273 वोट हैं। इसके तहत 137 वोटों का बहुमत होता है। ग्रीन पार्क से पार्षद सरिता फोगाट का कुछ महीने पहले कैंसर से मृत्यु हो जाने के कारण यह वार्ड खाली है। इसके तहत कुल 249 पार्षद हैं।

AAP के ये है सदस्य

आप के पास 100 पार्षद, तीन मनोनीत विधायक और दो राज्य सभा सदस्य संजय सिंह और एन डी गुप्ता हैं।

कुल मतदान हुए

- महापौर चुनाव के लिए कुल 165 मतदान हुए

- महापौर के लिए भाजपा को 156 मतदान मिले

- कांग्रेस को 9 मतदान मिले

- इनवेलिड वोट शून्य पड़े

प्रवेश वाही का सफर

- पूर्वी उत्तरी दिल्ली नगर निगम में

- तीन बार जोन के चेयरमैन, स्थाई समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, रोहिनी बी वार्ड से अभी पार्षद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए बड़ी पहल; MCD लगाएगा कैंप

BJP के पक्ष में 142 वोट, बहुमत से पांच ज्यादा

भाजपा के 123 पार्षद हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के 100 पार्षद हैं। इसके अतिरिक्त इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के 15 पार्षद, कांग्रेस के नौ पार्षद, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से एक पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद हैं। भाजपा के सभी 123 पार्षदों, सातों सांसद व 11 विधायकों को मिलाकर स्वाति मालीवाल के हाल ही भाजपा में शामिल होने से कुल 142 वोट हैं। जिसके तहत भाजपा द्वारा बहुमत का आंकड़ा आराम से छुआ जा रहा हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में चमचमाएंगी 1000 किमी सड़कें; एमसीडी को 1330 करोड़ की सौगात
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MCD ठेला उठा ले गई तो पहुंच गया HC, अदालत ने कहा- ट्रैफिक जाम गंभीर समस्या
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।