world facing war problem india growing fast said pm modi at jewar noida airport 'युद्ध के संकट से जूझ रही दुनिया, भारत कर रहा तेज विकास', नोएडा एयरपोर्ट पर PM मोदी ने गिनाए 4 बड़े काम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

'युद्ध के संकट से जूझ रही दुनिया, भारत कर रहा तेज विकास', नोएडा एयरपोर्ट पर PM मोदी ने गिनाए 4 बड़े काम

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध के समय जब पूरी दुनिया संकट से जूझ रही है, ऐसे समय में भारत तेज विकास कर रहा है।

Sat, 28 March 2026 02:27 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
'युद्ध के संकट से जूझ रही दुनिया, भारत कर रहा तेज विकास', नोएडा एयरपोर्ट पर PM मोदी ने गिनाए 4 बड़े काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर के नोएडा इंटनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध पर चर्चा करते हुए बताया कि किस तरह पूरी दुनिया इस युद्ध से प्रभावित हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि जब पूरी दुनिया युद्ध से प्रभावित है, ऐसे में समय में भारत तक उसका असर पहुंचा है, लेकिन फिर भी देश लगातार तेज विकास कर रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने पिछले कुछ सप्ताह में यूपी में हुए चार बड़े काम गिनाए।

क्या बोले पीएम मोदी

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व कितना चिंतित है। पश्चिमी एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने पीने के सामान, पेट्रोल-डीजल, गैस और खाद के साथ ऐसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है। हर देश इस संकट का सामना करने के लिए कुछ ना कुछ कोशिश कर रहा है और हमारा भारत भी इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि यह देशवासियों की तातक के भरोसे हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE : समाजवादी पार्टी ने नोएडा को लूट का ATM बना दिया था : PM नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने गिनाए चार बड़े काम

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने युद्ध के प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि भारत बुहत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस जहां युद्ध चल रहा है, उस युद्ध से प्रभावित इलाके से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वो कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों पर हमारे किसान भाई-बहनों पर इस संकट का बोझ ना पड़े। पीएम मोदी ने कहा कि इस संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है। मैं सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करूं तो पिछले कुछ सप्ताह में ही कई बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास या लोकार्पण हुआ है। पीएम मोदी ने बताया कि नोएडा में सेमीकंडक्टर चिप फैक्ट्री का शिलान्यास हुआ, नमो भारत रैपिड रेल चली, मेरठ मेट्रो का विस्तार और अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैंने सिर्फ पर्दा हटाया, उद्घाटन आप करें- नोएडा एयरपोर्ट पर PM मोदी की खास अपील

पीएम मोदी ने कहा कि ये सारे प्रोजेक्ट यूपी के विकास के लिए डबल इंजन सरकार के प्रयासों का शानदार उदाहरण है। उन्होंने इसका फायदा गिनाते हुए कहा कि सेमीकंडक्टर भारत को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। और ये हमारा जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी से मिले CM धामी, डिफेंस हब समेत इन3 बड़ी मांगों से बदल सकता है उत्तराखंड
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।