पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर पति का कराया मर्डर, बागेश्वर धाम दर्शन के बहाने किया काम तमाम
मध्य प्रदेश के दतिया जिले के चारुल थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात सब की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक कल्याण सिंह (39 वर्ष) की हत्या उसकी पत्नी हेमलता ने अपने प्रेमी दोस्त अमित सूरी के साथ मिलकर की थी।

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के चारुल थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात सब की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक कल्याण सिंह (39 वर्ष) की हत्या उसकी पत्नी हेमलता ने अपने प्रेमी दोस्त अमित सूरी के साथ मिलकर की थी। शराबी पति की मारपीट से परेशान होकर पत्नी ने उसे डबरा में दर्शन के बहाने बुलाया और गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। वर्तमान में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस जांच में और कड़ाई से पूछताछ हुई तो मृतक की पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पति शराब के नशे में करता था मारपीट
आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया- उसका पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। पैसों की मांग करता था। इस रोज-रोज के मारपीट से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुकी थी। इसी दौरान उसने अपनी यह परेशानी अपने मित्र अमित सूरी, निवासी शिंदे की छावनी ग्वालियर को बताया। इसके बाद अमित ने पति को रास्ते से हटाने में उसकी मदद करने की बात कही।
बागेश्वर धाम दर्शन के बहाने बुलाया और कर दिया मर्डर
आरोपी महिला के दोस्त अमित सूरी और हेमलता ने एक प्लान बनाया की अपने पति को वह बागेश्वर धाम दर्शन करने के बहाने बुलाए और फिर गला रेतकर मार दे। हत्या की साजिश के तहत पत्नी ने पति कल्याण को डबरा में बागेश्वर दर्शन के बहाने बुलाया। रास्ते में शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों पत्नी और अमित ने मिलकर पहले कल्याण का गला दबाकर उसे बेहोश किया और फिर उसे सड़क किनारे फेंक दिया।बाद में अमित सूरी ने एक कटार से कल्याण का गला रेत दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पहाड़ी इलाके में बरामद हुई थी लाश
गुलाम ग्राम फुलेरा रोड काला पहाड़ रेंज क्षेत्र में उसका सब बरामद हुआ। अज्ञात शव मिलने से चिरौला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। मृतक के हाथ पर भी दबाव के दौरान काटने के निशान मिले थे। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर ग्वालियर से दतिया तक के सीसीटीवी फुटेज खगाले और साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल रिकॉर्ड सीडीआर निकाल जिससे दोनों आरोपियों की भूमिका सामने आई।
आरोपी महिला की थी दूसरी शादी
पुलिस के अनुसार, मृतक कल्याण सिंह ने वर्ष 2015 में हेमलता के साथ प्रेम विवाह किया था। यह हेमलता की दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी से दो बच्चे थे, जबकि उसके पहले पति की मौत हो चुकी थी। कल्याण और हेमलता की कोई संतान नहीं थी। दतिया पुलिस अधीक्षक ने बताया की पुलिस टीम ने हम साक्ष्यप उठकर इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया।
रिपोर्ट- अमित कुमार




साइन इन