नोएडा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर गाड़ी से फेंकी महिला की लाश, पुलिस ने 4 टीमें बनाईं
नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क पर एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सर्विस रोड पर एक युवती का शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क पर एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सर्विस रोड पर एक युवती का शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शव को गाड़ी से फेंका गया है।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 23 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को गाड़ी से लाकर सर्विस रोड पर फेंक दिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
पुलिस द्वारा मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
पुलिस ने चार अलग-अलग टीमें बनाईं
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार अलग-अलग टीमें गठित की हैं। इन टीमों को गाड़ी और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और मृतका के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।




साइन इन