will raghav chadha join the bjp saurabh bharadwaj post sparks speculation BJP में जाएंगे राघव चड्ढा? PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, सौरभ भारद्वाज का दावा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

BJP में जाएंगे राघव चड्ढा? PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, सौरभ भारद्वाज का दावा

सौरभ भारद्वाज के एक दावे के बाद सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में राघव चड्ढा भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं।

Sat, 4 April 2026 11:15 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
BJP में जाएंगे राघव चड्ढा? PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, सौरभ भारद्वाज का दावा

क्या राघव चड्ढा भाजपा में शामिल होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता सौरभ भारद्वाज के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को हवा मिली है। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि राघव चड्ढा ने अपने एक्स हैंडल से प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की आलोचना करने वाले सभी पुराने पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। अब उनके प्रोफाइल पर मोदी से जुड़े केवल दो पोस्ट हैं। इनमें से एक में उनकी प्रशंसा की गई है। इस डेवलपमेंट के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा के आने वाले समय में AAP को छोड़कर भाजपा का दामन थामने के कयास लगाए जा रहे हैं।

पीएम मोदी विरोधी पोस्ट्स की डिलीट

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में दावा किया कि राघव चड्ढा ने एक्स अकाउंट पर अपनी उन तमाम पुरानी पोस्टों को डिलीट कर दिया है जिनमें पीएम मोदी या BJP की आलोचना की गई थी। सौरभ भारद्वाज ने आगे लिखा कि एक्स पर कुछ लोगों के सुझाव के बाद मैंने राघव चड्ढा की टाइमलाइन पर BJP या मोदी शब्द खोजे।

मोदी की आलोचना वाली कोई भी पोस्ट मौजूद नहीं

सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि राघव चड्ढा की टाइमलाइन पर BJP या मोदी की आलोचना वाली कोई भी पोस्ट मौजूद नहीं है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसका मतलब है कि राघव चड्ढा ने अपनी सभी पुरानी पोस्ट भी डिलीट कर दी हैं। राघव की टाइम लाइन पर मोदी शब्द वाली केवल दो पोस्ट ही हैं। इन दोनों ही पोस्ट में राघव चड्ढा ने मोदी की तारीफ की है।

सोशल मीडया पर लगाए जाने लगे कयास

इस पोस्ट के साथ ही सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कुछ यूजर्स कयास लगाते नजर आए कि आने वाले दिनों में राघव चड्ढा भाजपा का दामन थाम सकते हैं। दरअसल, AAP और उसके राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के बीच तब खींचतान देखी गई जब राघव चड्ढा ने AAP नेताओं के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिनमें उन पर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में बोलने से बचने का आरोप लगाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्ञानेश कुमार को हटाने वाले प्रस्ताव पर क्यों नहीं किए साइन, राघव ने बता दी वजह

'धुरंधर' के डायलॉग से दिया आरोपों का जवाब

इन आरोपों को 'झूठा' बताते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि मैंने हमेशा संसद में जनहित के मुद्दों को उठाया है। मैं संसद सरकार पर दबाव डालने के लिए जाता हूं, वहां हंगामा करने के लिए नहीं जाता।राघव चड्ढा ने एक वीडियो संदेश में फिल्म 'धुरंधर' के एक डायलॉग का सहारा लेते हुए कहा कि क्योंकि मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं। हर झूठ का भंडफोड़ होगा। राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ 'सुनियोजित अभियान' चलाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहुत मजबूत रिश्ते थे कुछ कमजोर लोगों से, राघव चड्ढा मुद्दे पर BJP का तंज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घायल हूं इसलिए घातक हूं; राघव चड्ढा ने दिया अपने ऊपर लगे 3 प्रमुख आरोपों का जवाब
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।