arvind kejriwal very strong relationships with some weak people virendra sachdeva taunts बहुत मजबूत रिश्ते थे कुछ कमजोर लोगों से, राघव चड्ढा मुद्दे पर BJP का तंज; कहा- डरते हैं AK, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बहुत मजबूत रिश्ते थे कुछ कमजोर लोगों से, राघव चड्ढा मुद्दे पर BJP का तंज; कहा- डरते हैं AK

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है जिससे पार्टी में कलह साफ दिख रही है। वहीं भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे योग्य और तेजतर्रार नेताओं की लोकप्रियता से डरते हैं।

Sat, 4 April 2026 08:03 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बहुत मजबूत रिश्ते थे कुछ कमजोर लोगों से, राघव चड्ढा मुद्दे पर BJP का तंज; कहा- डरते हैं AK

Raghav chadha and AAP Controversy: आम आदमी पार्टी और उसके कद्दावर नेता राघव चड्ढा के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने के संकेत हैं। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। यही नहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनकी वफादारी पर सवाल उठाए हैं। वहीं राघव चड्ढा ने एक पोस्ट में कहा है कि वह हर झृठ का पर्दाफाश करेंगे। इस खींचतान पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल अपनी ही पार्टी के तेज तर्रार नेताओं से डरते हैं।

बोलने की अनुमति नहीं देने की मांग अलोकतांत्रिक

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाने पर कहा कि यह आम आदमी पार्टी का फैसला है। आम आदमी पार्टी को बदलाव का हक है लेकिन राज्य सभा सचिवालय को यह लिखा जाना कि राघव चड्ढा को बोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। यह अलोकतांत्रिक है। सांसद किसी भी दल के हों उनको सदन में अपने विचार रखने का पूरा हक है। लेकिन अरविंद केजरीवाल एक डरे हुए और कमजोर आदमी हैं।

केजरीवाल को विरोध और आलोचना पसंद नहीं

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल को विरोध और आलोचना पसंद नहीं है। बाहर से या पार्टी के भीतर से उठने वाला विरोध केजरीवाल को पसंद नहीं है। केजरीवाल को ऐसे लोगों की संगत पसंद है जो किसी ना किसी अपराध में लिप्त रहे हों। आम आदमी पार्टी के इतिहास को देखें तो अन्ना हजारे, प्रशांत भूषण, आशुतोष, स्वाति मालिवाल जैसे योग्य नेताओं की लंबी फेहरिस्त है। असल में अरविंद केजरीवाल योग्य और तेज तर्रार नेताओं से डरते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संसद में चीखने-चिल्लाने व गाली देने के लिए नहीं गया; राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार

बहुत मजबूत रिश्ते थे कुछ कमजोर लोगों से...

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अब राघव चड्ढा के रूप में एक अन्य परिणाम सामने दिख रहा है। अब अरविंद केजरीवाल ही बेहतर जानते हैं कि बात क्या हुई है। राघव चड्ढा को लिखना चाहिए कि जिंदगी पर बस इतना लिख पाया हूं मैं, बहुत मजबूत रिश्ते थे कुछ कमजोर लोगों से…

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसे खराब हुए राघव चड्ढा और AAP के रिश्ते, 5 प्वाइंट्स में समझें पूरी कहानी

राघव चड्ढा ने खारिज किए आरोप

इस बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक साजिश रची गई है। उन्होंने साफ किया कि एक ही झूठ को बार-बार फैलाया जा रहा है जिसका वह पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं। मैंने हमेशा संसद में जनता के मुद्दे उठाए हैं। मेरा काम सरकार पर दबाव बनाना है न कि हंगामा करना या कुर्सियां फेंकना। वे कोई एक उदाहरण दिखाएं जहां मैंने विपक्ष का साथ नहीं दिया हो। इसकी सच्चाई राज्यसभा के सीसीटीवी फुटेज से जांची जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्ढा? जानिए हर डिटेल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।