Will Faridabad Gurugram road become toll-free starting next month agreement expires on 12 June फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड अगले महीने से होगा टोल फ्री? 12 जून को खत्म हो रहा टोल टैक्स वसूली करार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड अगले महीने से होगा टोल फ्री? 12 जून को खत्म हो रहा टोल टैक्स वसूली करार

फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड का सफर अगले महीने से टोल टैक्स मुक्त हो सकता है। यहां टोल प्लाजा का संचालन कर रही कंपनी के साथ हुआ करार 12 जून को खत्म हो रहा है। इससे हर दिन यहां से गुजरने वाले लाखों वाहनों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Fri, 29 May 2026 07:52 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड अगले महीने से होगा टोल फ्री? 12 जून को खत्म हो रहा टोल टैक्स वसूली करार

फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर सफर करने वाले लोगों को जल्द ही यहां लगने वाले टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। इस रोड पर टोल प्लाजा का संचालन कर रही कंपनी के साथ हुआ 17 साल पुराना करार 12 जून को खत्म हो रहा है। ऐसे में इस रोड के टोल मुक्त होने की संभावना बढ़ गई है, जिससे हर दिन यहां से गुजरने वाले लाखों वाहन चालकों को टोल टैक्स और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में यात्रा अनुभव बदल देंगी ये 7 सड़क परियोजनाएं, जाम का झाम होगा खत्म

गुरुग्राम और फरीदाबाद रोड पर रोजाना करीब एक लाख से ज्यादा वाहन आवाजाही करते हैं। इनमें कर्मचारी, विद्यार्थी, व्यापारी, औद्योगिक इकाइयों से जुड़े लोग शामिल हैं। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर गुरुग्राम की सीमा में बने टोल प्लाजा की वजह से शहर के लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। हर रोज लाखों लोग सफर करने के चलते सुबह-शाम टोल पर भारी जाम रहता है। 5 मिनट की दूरी तय करने में कई बार लोगों को एक से डेढ़ घंटा लग जाता है। हालांकि, यहां पर फास्टैग की सुविधा शुरू होने से लोगों को कुछ राहत जरूरी मिली है, लेकिन लोग इस टोल प्लाजा को पूरी तरह हटता देखना चाहते हैं। इसके हटने से लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी।

सामाजिक कार्यकर्ता ने भी उठाई टोल प्लाजा हटाने की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता अजय बहल ने भी टोल की अवधि समाप्त होने की तारीख नजदीक आने पर पूर्व में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पत्र लिखा थ। उन्होंने अपने पत्र में मांग की है कि राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग समय रहते इस रोड के रखरखाव की योजना तैयार करें। इस टोल प्लाजा को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR के हाईवे-एक्सप्रेसवे पर हादसे में तुरंत मिलेगी मदद, 11 कॉरिडोर पर लगेगा VIDS

विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा

विधायक धनेश अदलखा ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेजे पत्र में कहा कि बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर सुबह और शाम के समय लंबा ट्रैफिक जाम लगता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते पेट्रोल और डीजल की भी भारी खपत होती है। इससे लोगों का समय और पैसा दोना बर्बाद हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी से मांग की है कि टोल की अवधि समाप्त होने के बाद इसे और आगे नहीं बढ़ाया जाए और जल्द इसे बंद करने का फैसला लिया जाए।

जेपी रावत, प्रबंधक, फरीदाबाद-गुरुग्राम टोल प्लाजा, ''नोटबंदी के दौरान गुरुग्राम- फरीदाबाद टोल संचालन बंद रहने के कारण गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल रोड परियोजना की अवधि में 12 दिनों का विस्तार किया गया था। अब टोल हटाने या जारी रखने का निर्णय सरकार को लेना है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द्वारका एक्सप्रेसवे पर जल्द खत्म होने वाले हैं जाम के दिन! अब NHAI करेगा ये काम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।