Will Bandhwari toll plaza be removed from Gurugram-Faridabad road? contract is ending soon motorists could benefit गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से हटेगा बंधवाड़ी टोल प्लाजा? खत्म हो रहा कॉन्ट्रैक्ट; वाहन चालकों को मिलेगा लाभ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से हटेगा बंधवाड़ी टोल प्लाजा? खत्म हो रहा कॉन्ट्रैक्ट; वाहन चालकों को मिलेगा लाभ

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बंधवाड़ी टोल जल्द खत्म हो सकता है। इससे वाहन चालकों को टोल टैक्स के साथ ही ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। टोल कंपनी और पीडब्ल्यूडी के बीच कॉन्ट्रैक्ट 31 मई 2026 को खत्म हो रहा है।

Wed, 18 Feb 2026 07:47 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से हटेगा बंधवाड़ी टोल प्लाजा? खत्म हो रहा कॉन्ट्रैक्ट; वाहन चालकों को मिलेगा लाभ

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बंधवाड़ी टोल प्लाजा का कॉन्ट्रैक्ट तीन माह बाद खत्म होने से वाहन चालकों को टोल टैक्स के साथ ही ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। टोल कंपनी और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के बीच कॉन्ट्रैक्ट 31 मई 2026 को खत्म हो रहा है।

पीडब्ल्यूडी की ओर से फिलहाल टोल कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का कोई विचार नहीं है। इससे 50 से 60 हजार दैनिक यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। टोल प्लाजा से प्रतिदिन 50 से 60 हजार से अधिक वाहन निकलते हैं। इनमें से अधिक वाहन गुरुग्राम-फरीदाबाद के होते हैं। अन्य इलाकों में दिल्ली के वाहनों की संख्या अधिक रहती है। पिछले कई वर्षों में टोल प्लाजा के जाम से लोग परेशान हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बनेगा 3 KM लंबा एलिवेटेड रोड, 182 करोड़ की आएगी लागत; जानें रूट

लोगों को जाम से मिलेगी

यहां पर फास्टैग की सुविधा शुरू होने से लोगों को कुछ राहत तो मिली है, लेकिन लोग टोल प्लाजा को पूरी तरह हटता देखना चाहते हैं। इसके हटने से लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। इससे नौकरीपेशा लोगों के साथ आपातकालीन वाहनों को भी जाम से मुक्ति मिलेगी। यहां ट्रैफिक के फंसे रहने से प्रदूषण भी बढ़ता है। टोल प्लाजा पर कार चालकों से एक तरफ के लिए 40 रुपये टोल टैक्स वसूला जाता है, जबकि 24 घंटे के अंदर आने-जाने के लिए 60 रुपये चुकाने पड़ते हैं।

अनुबंध बढ़ाने का विचार नहीं : पीडब्ल्यूडी

पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने कहा कि मुख्यालय की ओर से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर टोल कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का भी कोई विचार नहीं है। टोल समाप्त की जानकारी सरकार को भेजी जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से टोल बढ़ाने या खत्म करने का फैसला लिया जाएगा। वहीं, यहां पर फास्टैग की सुविधा शुरू होने से लोगों को कुछ राहत तो मिली है, लेकिन लोग टोल प्लाजा को पूरी तरह हटता देखना चाहते हैं। यदि टोल प्लाजा हटता है तो रोजाना लगने वाला जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम फिर गरजे बुलडोजर, 3 अवैध कॉलोनियों समेत कई फार्म हाउस किए ध्वस्त

अंडरपास पर शेड लगाने में देरी पर जवाब मांगा

वहीं, गुरुग्राम में अतुल कटारिया चौक के अंडरपास पर शेड लगाने में लगातार देरी हो रही है। निर्माण कार्य में देरी होने पर ठेकेदार से जवाब गया है। चौक पर एक तरफ शेड का काम अधूरा है। दूसरी तरफ लगाने का काम जारी है। ट्रैफिक विभाग से एक सप्ताह का समय मिला था, लेकिन एक महीने से अधिक समय होने के बाद शेड लगाने का कार्य पूरा नहीं हो सका है। पीडब्ल्यूडी की ओर से चार करोड़ रुपये का ठेका जारी करके शेड लगाने का काम नवंबर 2026 में शुरू कर दिया गया। अंडरपास के दोनों ओर से लोहे के पिलर खड़े कर दिए गए, लेकिन ऊपर शेड लगाने के लिए ट्रैफिक बाधा बन रही थी। एक हफ्ते की परमिशन मिलने के बाद सिग्नेचर टावर की ओर से माता रोड पर जाने वाले वाहनों को अंडरपास के ऊपर से निकाला जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि अतुल कटारिया अंडरपास पर शेड लगाने का कार्य में देरी होने पर ठेकदार से जवाब मांगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड दिल्ली रोड पर फ्लाईओवर के ऊपर से निकलेगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का रूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।