old gurugram metro project design change update new route metro will pass over the flyover on old delhi road ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के डिजाइन में बदलाव की तैयारी, ओल्ड दिल्ली रोड पर यहां से निकलेगा रूट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के डिजाइन में बदलाव की तैयारी, ओल्ड दिल्ली रोड पर यहां से निकलेगा रूट

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड जीएमडीए के आग्रह परओल्ड दिल्ली रोड पर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के डिजाइन में बदलाव करने को तैयार है। इस रोड पर सुशील ऐमा मार्ग के जुड़ाव के पास से लेकर गांव डूंडाहेड़ा स्थित हनुमान मंदिर तक फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो तैयार की जाएगी।

Mon, 16 Feb 2026 06:42 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, दीपक आहूजा
share
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के डिजाइन में बदलाव की तैयारी, ओल्ड दिल्ली रोड पर यहां से निकलेगा रूट

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के आग्रह पर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ओल्ड दिल्ली रोड पर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के डिजाइन में बदलाव करने को तैयार है। इस रोड पर सुशील ऐमा मार्ग के जुड़ाव के पास से लेकर गांव डूंडाहेड़ा स्थित हनुमान मंदिर तक फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो तैयार की जाएगी।

जीएमडीए ने ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए राजीव चौक से रेलवे रोड होते हुए सेक्टर-तीन-पांच रोड से शीतला माता मंदिर, अतुल कटारिया चौक से कापसहेड़ा बॉर्डर होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है। इस योजना में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का मार्ग भी आ रहा है। दो दिन पहले जीएमडीए और जीएमआरएल की बैठक हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के सेकेंड फेज के रूट बदला, इन गांवों और सेक्टरों तक फायदा

जीएमडीए की तरफ से आग्रह किया गया कि सुशील ऐमा मार्ग से ओल्ड गुरुग्राम परियोजना निकालने के बाद ओल्ड दिल्ली रोड पर इसकी ऊंचाई को बढ़ाया जाए। जीएमडीए ने इस रोड पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है। फ्लाईओवर बनने के बाद ओल्ड दिल्ली रोड पर ट्रैफिक जाम का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। जीएमआरएल की तरफ से जीएमडीए को डिजाइन में बदलाव करने का आश्वासन दिया।

जीएमआरएल की पहले योजना थी कि सुशील ऐमा रोड से मेट्रो निकलने के बाद ओल्ड दिल्ली रोड से राव गजराज मार्ग से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शंकर चौक तक मेट्रो को जोड़ा जाए। नमो भारत ट्रेन रूट में बदलाव के बाद ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में बदलाव किया गया।

Old Gurugram Metro

ओल्ड दिल्ली रोड पर करीब सवा किलोमीटर तक मेट्रो चलेगी। इसके बाद हनुमान मंदिर के सामने से शंकर चौक की तरफ मुड़ जाएगी। सवा किलोमीटर मेट्रो मार्ग को अब फ्लाईओवर के ऊपर बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के रूट से हटेंगे 4 अंडरपास, अब होगा समय पर काम पूरा

सलाहकार नियुक्त किया जाएगा : जीएमडीए ने ओल्ड दिल्ली रोड पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर सलाहकार नियुक्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं। अगले एक महीने के अंदर सलाहकार नियुक्त कर दिया जाएगा। इसे डिजाइन तैयार करने के लिए दो महीने का समय दिया जाएगा।

कार्य तेजी से चल रहा

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण के तहत जीएमआरएल ने टेंडर आमंत्रित कर दिया है। इसके तहत तेजी से काम चल रहा है। दूसरे चरण के तहत टेंडर जारी करने के लिए टेंडर दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। जीएमआरएल की योजना इस माह के अंत तक टेंडर जारी करने की है। दूसरे चरण में करीब 15 किलोमीटर लंबी मेट्रो का निर्माण किया जाएगा।

रोड पर जाम से राहत मिलने की उम्मीद

सोमवार से लेकर शुक्रवार तक ओल्ड दिल्ली रोड पर यातायात बेहद अधिक होता है। सुबह और शाम के समय तो अतुल कटारिय चौक से उद्योग विहार में पहुंचने में करीब 45 मिनट तक का समय लग जाता है। ओल्ड गुरुग्राम में रह रहे हजारों की संख्या में लोग उद्योग विहार क्षेत्र में काम करते हैं। ऐसे में सुबह और शाम के समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। फ्लाईओवर और मेट्रो चलने के बाद दावा किया जा रहा है कि इस रोड पर यातायात जाम नहीं लगेगा।

स्टेशन के लिए आधा एकड़ जमीन की जरूरत

जीएमआरएल अधिकारियों के मुताबिक यदि फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो का निर्माण करना है तो सेक्टर-21 में बड़ा स्टेशन तैयार करना होगा। इसके लिए जमीन की जरूरत होगी। जीएमडीए अधिकारियों ने कहा कि यदि एचएसवीपी की जमीन आसपास तो मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। यदि नहीं है तो जमीन अधिग्रहण नीति के तहत चिन्हित जमीन को खरीदने की योजना बनाई जाएगी। मेट्रो स्टेशन निर्माण को लेकर करीब आधा एकड़ जमीन की जरूरत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम मेट्रो के 8 स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट के लिए GMRL ने HSVP से मांगी जमीन
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।