wife caught husband and his girlfriend in car at delhi gurugram expressway गुरुग्राम में पत्नी ने पीछा कर ज्योतिषी पति को कार में गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, फिर हुआ ऐसा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में पत्नी ने पीछा कर ज्योतिषी पति को कार में गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, फिर हुआ ऐसा

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने ज्योतिषी पति और उसकी महिला दोस्त (गर्लफ्रेंड) को बीच सड़क पर रोक लिया। राजीव चौक के पास हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखकर लोग दंग रह गए।  

Fri, 13 Feb 2026 11:44 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में पत्नी ने पीछा कर ज्योतिषी पति को कार में गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, फिर हुआ ऐसा

गुरुग्राम में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने ज्योतिषी पति और उसकी महिला दोस्त (गर्लफ्रेंड) को बीच सड़क पर रोक लिया। राजीव चौक के पास हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखकर लोग दंग रह गए। पत्नी ने न केवल पति की गाड़ी के शीशे तोड़े, बल्कि उसकी कथित गर्लफ्रेंड को बालों से पकड़कर सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा।

दिल्ली से पीछा कर रही थी पत्नी : जानकारी के अनुसार, आरोपी पति दिल्ली में एस्ट्रोलोजर (ज्योतिषी) का काम करता है। पत्नी को पिछले काफी समय से पति के चरित्र पर शक था। गुरुवार सुबह जब वह अपनी महिला मित्र के साथ निकला तो पत्नी ने दिल्ली से ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी राजीव चौक के पास पहुंची, पत्नी ने अपनी गाड़ी आगे अड़ाकर उन्हें रुकवा लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: सहकर्मी ने की महिला कैबिन-क्रू से रेप की कोशिश, शेयर किया था होटल रूम

गाड़ी पर बरसाए पत्थर, फिर शुरू हुई पिटाई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने गुस्से में आकर सबसे पहले पति की गाड़ी के अगले शीशे पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जैसे ही गाड़ी रुकी, महिला ने अंदर बैठी युवती को बालों से खींचकर बाहर निकाला और सड़क पर पटक दिया। पति ने जब अपनी दोस्त को बचाने की कोशिश की, तो पत्नी ने उस पर भी थप्पड़ों और चप्पलों की बरसात कर दी। एक्सप्रेसवे के बीचों-बीच चल रहे इस हंगामे के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।

महाराष्ट्र से मिलने आई थी दोस्त

जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में शामिल युवती मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली है और एक आईटी कंपनी में काम करती है। वह एक दिन पहले ही दिल्ली के एस्ट्रोलोजर से मिलने आई थी। दोनों पिछले 7-8 महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पति बुधवार से ही घर नहीं गया था, जिससे पत्नी का शक यकीन में बदल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के मेट्रो स्टेशन से झज्जर तक सिटी बस शुरू; जानें रूट-स्टॉप और टाइमिंग

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी

एक्सप्रेसवे पर हंगामा बढ़ता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइंस थाने की टीम तीनों को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट और बदसलूकी की शिकायत दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 9वें फ्लोर से कूद मैनेजर ने दी जान, परिजनों को किस बात का शक?

प्रेमी के शादी से इनकार पर युवती ने दी थी जान

वहीं, एक अलग मामले में गुरुग्राम के सोहना में पुलिस ने जीएलएस सोसाइटी में रविवार रात कथित तौर पर फंदे लगाकर आत्महत्या करने वाली 26 वर्षीय युवती के गर्भवती होने की आशंका जताई है। आशंका है कि शादी से इनकार पर युवती ने यह कदम उठाया। युवती तीन साल से प्रेमी के संग लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। मृतका मूल रूप से फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी की रहने वाली थी। वह सोहना से लगते जिले नूंह के रोजका मेव औद्यौगिक क्षेत्र की कंपनी में कार्यरत थी। युवती अपने छोटे भाई आकाश को साथ लेकर जीएलएस सोसाइटी के टावर नंबर चार के 706 नंबर फ्लैट में रहती थी। मृतक का भाई एमएस जोन में नौकरी करता था।

भाई का आरोप- बहन पर धर्म परिवर्तन का दबाव था : मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद अकील नामक युवक का उसकी बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। अकील उसके साथ एमएस जोन में ही नौकरी करता है, जिसने उसकी बहन से शादी करने का झांसा दिया था। वह कुछ दिन पहले उसे और उसकी बहन को शिमला घुमाकर भी लाया था। मोहम्मद अकील बहन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहा था, लेकिन वह हमेशा ही मना करती रही। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी प्रेमी युवक के खिलाफ युवती को मरने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेमी ने अन्य लड़की से किया निकाह : प्रेमी मोहम्मद अकील ने 1 फरवरी को अन्य लड़की से निकाह कर लिया है। जिसे देख युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। 8 फरवरी की रात करीब डेढ़ बजे युवती ने फ्लैट के कमरे में लगा बिजली के पंखे पर अपने ही दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।