घर से खल लेने निकला डेयरी संचालक 3 दिन से लापता, अंडरपास से मिले 7 खोखे, खून और बाइक
Loni Dairy Operator Missing: गाजियाबाद के लोनी स्थित खड़खड़ी अंडरपास से शनिवार सुबह लापता डेयरी संचालक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिल पाया है। मौके से सात खोखे, खून के निशान, उनकी बाइक व चप्पल मिली थी, जिसके चलते गोली मारकर कार में अगवा करने और हत्या करने की आशंका जताई थी।

Loni Dairy Operator Missing: गाजियाबाद के लोनी स्थित खड़खड़ी अंडरपास से शनिवार सुबह लापता डेयरी संचालक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिल पाया है। मौके से सात खोखे, खून के निशान, उनकी बाइक व चप्पल मिली थी, जिसके चलते गोली मारकर कार में अगवा करने और हत्या करने की आशंका जताई थी। मामले में शनिवार को चौकी प्रभारी और रविवार को लोनी थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है। पुलिस की 11 टीम छानबीन कर रही हैं।
सात कारतूस, खून, बाइक… परिवार बोला- ओंकार की हत्या हुई
गनौली गांव में रहने वाले 45 वर्षीय डेयरी संचालक ओंकार उर्फ ओमन शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। खड़खड़ी अडंरपास में ओंकार की बाइक व चप्पल के अलावा खून के निशान और सात कारतूस के खोखे मिले थे। ओंकार के भाई सुरेंद्र ने गांव के ही गौरव, उसके भाई सौरभ, गोपाल, मोहित व बादलपुर निवासी गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। ओंकार की हत्या की भी आशंका जताई थी।
अगर पुलिस एक्शन लेती, तो ये न होता…
वहीं, परिजनों ने 20 मई को ओंकार के बेटे देवांश पर आरोपियों के हमला करने और इस मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने का आरोप लगा बंथला-चिरौड़ी मार्ग पर जाम लगाया था। आरोप था कि पुलिस कार्रवाई करती तो आरोपी ऐसा दुस्साहस न करते। शनिवार को ही चिरौड़ी चौकी प्रभारी गजेंद्र गजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया था।
ओंकार के घर से गायब होने की टाइमलाइन
- सुबह 6:30 बजे ओंकार घर से खल लाने के लिए निकले।
- 6:45 बजे खड़खड़ी अंडरपास पहुंचे, जहां उन पर हमला कर अगवा किया गया।
- 7:00 बजे से पहले अंडरपास पास सफेद रंग की हैचबैक कार निकलते दिख रही है। सूत्रों की माने तो इसी कार से सुरेंद्र को अगवा किया गया। इसके बाद
- करीब 7:15 बजे कर सवार आरोपियों ने बागपत के टटीरी में पेट्रोल भरवाया। यहां गोपाल ने यूपीआई पेमेंट की।
- सुबह 9:30 बजे के बाद कार परतापुर टोल के पास दिखाई थी।
- दोपहर11 बजे कार वेव सिटी स्थित के एक यार्ड में देखी गई।
- दोपहर 11:50 बजे एनएच-9 पर क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास कार को देखा गया। वेव सिटी में आरोपी काफी देर रुके, जिसके चलते पुलिस यहां विशेष छानबीन कर रही है।
वीडियो डालने से शुरू हुआ था विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों में से एक गोपाल के भाई अंकुर की सात जून 2025 को हत्या हुई थी, जिसमें शिवम उर्फ शैंकी गिरफ्तार हुआ था। शैंकी बीते दिनों जमानत पर बाहर आया था, जिसका वीडियो देवांश ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इसे देख गोपाल व उसके साथी खफा हो गए और 20 मई को देवांश पर हमला किया था। परिजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों से आरोपियों का एनकाउंटर करने और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
चौकी-थाना प्रभारी निलंबित, ओंकार के घर पुलिस तैनात
वहीं, मुख्यमंत्री के बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश देने के बाद तड़के लोनी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी को भी पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने निलंबित कर दिया। दूसरे दिन भी ओंकार का पता न चलने से ग्रामीणों में रोष है। उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। एहतियातन पुलिस व पीएसी के करीब 50 जवान तैनात हैं और ओंकार के घर पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रविवार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राज करन नैय्यर ने ओंकार के घर पहुंचकर परिजनों को आश्वासन दिया कि उन्हें जल्द बरामद किया जाएगा।
नोट- खबर में एआई से बनाई गई इमेज का इस्तेमाल किया गया है।




साइन इन