Cockroach Janata Party will be to launch protest in Delhi? Abhijeet Deepak explain it एयरपोर्ट पर मिलें, फिर... अभिजीत लौट रहे भारत, कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन का ऐलान; जानें प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

एयरपोर्ट पर मिलें, फिर... अभिजीत लौट रहे भारत, कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन का ऐलान; जानें प्लान

Cockroach Janata Party: क्या कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली में बड़ा आंदोलन करने जा रही है? क्या सोशल मीडिया की लड़ाई सड़कों पर उतरने वाली है। ऐसा अभिजीत दीपके के इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चल रहा है।  

Mon, 1 June 2026 03:02 PMRatan Gupta नई दिल्ली, भाषा
share
एयरपोर्ट पर मिलें, फिर... अभिजीत लौट रहे भारत, कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन का ऐलान; जानें प्लान

Cockroach Janata Party: क्या कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली में बड़ा आंदोलन करने जा रही है? क्या सोशल मीडिया की लड़ाई सड़कों पर उतरने वाली है? ऐसा अभिजीत दीपके के इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चल रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए अपने फॉलोअर्स से कहा- "6 जून को दिल्ली पहुंचने वाला हूं। कृपया हवाई अड्डे पर मुझसे मिलें और हम सब मिलक…" आखिर आगे का प्लान क्या है, जानिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

आंदोलन का ऐजेंडा और दीपके के भारत लौटने की कहानी

सबसे बड़ा सवाल है, आखिर अभिजीत दीपके के भारत आने और इस कथित आंदोलन के शुरू करने के पीछे क्या ऐजेंडा है? इसका जिक्र भी अभिजीत ने अपनी वीडियो में किया है। दरअसल, वह परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के संबंध में आंदोलन करने के लिए भारत आ रहे हैं। इस आंदोलन के दौरान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का मुद्दा मुखरता से उठाया जाएगा। इसके लिए ही कॉकरोच जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की शुरुआत करने के लिए अनुमति मांगेगी। इसी आंदोलन को नेतृत्व देने के लिए अभिजीत दीपके छह जून को भारत लौट रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे रची गई सूर्या को मारने की साजिश, असद के एनकाउंटर तक की कहानी

अब समय आ गया है कि हम…

अभिजीत फिलहाल अमेरिका में रह रहे हैं। उन्होंने 'इंस्टाग्राम' पर जारी एक वीडियो में समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा, ''अब समय आ गया है कि हम सभी भारत के संविधान के मार्ग पर चलते हुए एकजुट हों और शांतिपूर्वक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करें। अगर हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे तो उन्हें हमारी बात जरूर सुननी पड़ेगी।''

6 जून को मांगेगे प्रदर्शन की परमीशन

दीपके ने समर्थकों से छह जून को हवाई अड्डे पर उनसे मिलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ''मैंने फैसला किया है कि मैं शनिवार, छह जून की सुबह दिल्ली पहुंचूंगा। कृपया हवाई अड्डे पर मुझसे मिलें और हम सब मिलकर संसद मार्ग थाने जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मांगेंगे।''

वीडियो में दीपके ने आरोप लगाया कि परीक्षा संबंधी विवादों और व्यवधानों ने छात्रों को चिंतित कर दिया है। उन्होंने सरकार से जवाबदेही की मांग भी की। दीपके ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नाम से एक युवा केंद्रित सोशल मीडिया आंदोलन की शुरुआत की है जिसने अपने अस्तित्व में आने के साथ ही लोकप्रियता हासिल की है और कई सार्वजनिक हस्तियों ने इसका समर्थन किया है।

कॉकरोच जनता पार्टी की क्या है कहानी

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की युवाओं और "कॉकरोच" संबंधी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) नाम का व्यंग्यात्मक अभियान चर्चा में आ गया। इसके संस्थापक अभिजीत दीपके हैं। CJP की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से लोकप्रियता बढ़ी है।

इंस्टाग्राम पर इसके 40 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि लाखों लोग इससे जुड़ने में रुचि दिखा चुके हैं। दीपके का कहना है कि उन्होंने यह अभियान जस्टिस सूर्यकांत की कथित टिप्पणी के विरोध में शुरू किया, क्योंकि उनके अनुसार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र का मूल अधिकार है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।