मुरैना में SDRF ने नदी से निकालीं लाशें, प्रेमी-प्रेमिका के एक ही गमछे से बंधे थे हाथ; हत्या या आत्महत्या?
Couple Found Dead in Morena: प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान भूपेंद्र धाकड़ (30 वर्ष) निवासी भुरावली, थाना कैलारस तथा राधा चौबे (25 वर्ष) निवासी बेहरुका, थाना धीरपुरा, जिला दतिया के रूप में हुई है। दोनों की पहचान मौके पर मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई।

Couple Found Dead in Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक और युवती के शव सांक नदी से बरामद किए गए। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची तथा संयुक्त अभियान चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान भूपेंद्र धाकड़ (30 वर्ष) निवासी भुरावली, थाना कैलारस तथा राधा चौबे (25 वर्ष) निवासी बेहरुका, थाना धीरपुरा, जिला दतिया के रूप में हुई है। दोनों की पहचान मौके पर मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई।
घटना की सूचना मिलते ही नूराबाद थाना पुलिस, एसडीओपी बानमोर अनिल कुमार तथा SDRF की टीम मौके पर पहुंची।कई घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक तौर पर घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोग मामले को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।
पुलिस को शवों के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर दोनों की पहचान की गई।मृतका की पहचान राधा चौबे पुत्री गोविंद चौबे निवासी बेहरूका थाना धीरपुरा जिला दतिया के रूप में हुई है।वहीं मृतक की पहचान भूपेंद्र धाकड़ पुत्र राजेंद्र धाकड़ निवासी भुरावली थाना कैलारस जिला मुरैना के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश शुरू की। रेस्क्यू के दौरान दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए।इसके बाद शवों को नूराबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।बानमौर एसडीओपी अनिल कुमार मांडरा ने बताया कि दोनों युवक-युवती प्रेम संबंध में थे।दोनों के हाथ एक गमछे से बंधे हुए थे।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने पुराने पुल से सांक नदी में छलांग लगाई थी।पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।




साइन इन