Man stabbed to death in northwest Delhi MCD Colony सूर्या हत्याकांड के बाद अब दिल्ली में मर्डर, 25 साल के साहिल को चाकु से गोद डाला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सूर्या हत्याकांड के बाद अब दिल्ली में मर्डर, 25 साल के साहिल को चाकु से गोद डाला

घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के एमसीडी कॉलोनी इलाके की है, जहां 25 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Mon, 1 June 2026 04:12 PMRatan Gupta पीटीआई, नई दिल्ली
share
सूर्या हत्याकांड के बाद अब दिल्ली में मर्डर, 25 साल के साहिल को चाकु से गोद डाला

दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि राजधानी दिल्ली में एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आ गया। घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के एमसीडी कॉलोनी इलाके की है, जहां 25 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

बुराड़ी के रहने वाले हैं शुभम

पुलिस के मुताबिक, रविवार को मॉडल टाउन थाने में पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक युवक को मृत अवस्था में विनायक अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान बुराड़ी के तोमर कॉलोनी निवासी साहिल (25) के रूप में हुई है। उसे उसके दोस्त शिव और शुभम अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘इसकी कहानी खत्म कर दे’- असद को पिता नवाब ने सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था

पीठ, गर्दन, सीने में कई जगह लगी चाकू

जांच में सामने आया कि साहिल के शरीर पर गर्दन, पीठ और सीने में चाकू के कई घाव थे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके की जांच की, जिसमें पता चला कि हमला एमसीडी कॉलोनी में हुआ था।

हत्या में शामिल चाकू बरामद, आरोपी फरार

प्रत्यक्षदर्शी शिव के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान आशु उर्फ लाला (18) के रूप में की है, जो दिल्ली के लाल बाग इलाके का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आशु ने ही साहिल पर चाकू से हमला किया था। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर बरामद कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे रची गई सूर्या को मारने की साजिश, असद के एनकाउंटर तक की कहानी

हत्या का असली कारण अब तक अज्ञात

पुलिस सूत्रों के अनुसार, साहिल की हत्या उस समय हुई जब वह कुछ लोगों के बीच चल रहे झगड़े को शांत कराने या उसमें हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। मॉडल टाउन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।

गाजियाबाद में 17 साल के सूर्या की हत्या की कहानी

आपको बताते चलें कि दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में 17 वर्षीय सू्र्या प्रताप चौहान की 28 मई (बकरीद) की शाम हत्या कर दी गई थी। ये हत्या कथित तौर पर उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर की थी। इस कांड के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं घटना में शामिल 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस पूछताछ और छानबीन कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आंदोलन करने जा रही कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके लौट रहे भारत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।