Who is Saba Haider daughter from Ghaziabad won the election in America कौन हैं सबा हैदर, गाजियाबाद की इस बेटी ने अमेरिका में चुनाव जीता, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं सबा हैदर, गाजियाबाद की इस बेटी ने अमेरिका में चुनाव जीता

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर की बेटी सबा हैदर ने अमेरिका में एक बार फिर से मान बढ़ाया है। 17 मार्च को अमेरिका में संपन्न स्टेट रिप्रेजेंटेटिव के प्राइमरी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से सबा हैदर ने इलिनॉइस शिकागो से जीत प्राप्त की है। सबा अब नवंबर में होने वाले मुख्य चुनाव में भाग लेंगी।

Thu, 19 March 2026 09:02 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
कौन हैं सबा हैदर, गाजियाबाद की इस बेटी ने अमेरिका में चुनाव जीता

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर की बेटी सबा हैदर ने अमेरिका में एक बार फिर से मान बढ़ाया है। 17 मार्च को अमेरिका में संपन्न स्टेट रिप्रेजेंटेटिव के प्राइमरी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से सबा हैदर ने इलिनॉइस शिकागो से जीत प्राप्त की है। सबा अब नवंबर में होने वाले मुख्य चुनाव में भाग लेंगी।

सबा हैदर ने वर्ष 2024 में भी ड्यूपेज काउंटी बोर्ड में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। संजय नगर स्थित चित्रगुप्त विहार की रहने वाली सबा हैदर ने अमेरिका में राजनीति के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ का परिचय दिया है। इस जीत से संजय नगर स्थित उनके आवास पर खुशी का माहौल है।

सबा हैदर के भाई अब्बास हैदर ने बताया कि 17 मार्च को अमेरिका में स्टेट रिप्रेजेंटेटिव का प्राइमरी चुनाव हुआ। इसमें सबा हैदर डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवार थी। सबा हैदर ने इलिनॉइस शिकागो से अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार को मात दी और स्टेट रिप्रेजेंटेटिव का प्राइमरी चुनाव जीता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोसाइटी की जमीन को खाली भूखंड दिखाकर लीज डीड कर दी, गाजियाबाद में गजब खेल

जीत की पुष्टि होने तक सोया नहीं परिवार

अमेरिका की ड्यूपेज काउंटी में शाम के करीब 6:30 बजे थे, जब भारतीय समयानुसार सुबह के छह बजे थे। यानी करीब 11:30 घंटे का अंतर। अमेरिका इलिनोइस में स्टेट रिप्रेजेंटेटिव के चुनाव की मतगणना चल रही थी, जो भारतीय समयानुसार रात भर चली और सुबह छह बजे परिणाम आया, जिसमें सबा हैदर ने बड़े अंतर से प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की। इस दौरान गाजियाबाद में उनका परिवार जागता रहा और मतगणना की जानकारी लेता रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में 4 साल की मासूम का रेप करके मर्डर करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

अमेरिका तक कामयाब सफर

सबा हैदर गाजियाबाद के चित्रगुप्त विहार में सैयद हैदर की बेटी हैं। उन्होंने होली चाइल्ड स्कूल से 12वीं, राम चमेली चड्डा विश्वास गर्ल्स कालेज से बीएससी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से वाइल्डलाइफ साइंसेज में एमएससी किया।

वर्ष 2006 में अली काजमी से शादी के बाद वह 2007 में अमेरिका शिफ्ट हो गईं। अमेरिका में सबा ने विभिन्न सामाजिक कार्यों में हिस्सा लिया और योग प्रशिक्षण दिया। पब्लिक हेल्थ बोर्ड, इंडियन प्रेयरी एजुकेशनल फाउंडेशन, और इंडियन प्रेयरी पेरेंट्स काउंसिल जैसे संगठनों में नेतृत्व के अवसर मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘विकसित भारत पार्क’ 5 जोन में बांटकर बनेगा, मधुबन बापूधाम में होगा निर्माण
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।