western disturbance to bring rain in mountains delhi weather will be hotter दो पश्चिमी विक्षोभों से पहाड़ों पर होगी बारिश; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दो पश्चिमी विक्षोभों से पहाड़ों पर होगी बारिश; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Mausam: दिल्ली में फरवरी के महीने में ही तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होने लगी है। बीते 5 दिनों से तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे दोपहर में बाहर बैठना मुश्किल हो गया है। अब पहाड़ों पर दो पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव होंगे। दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Fri, 13 Feb 2026 04:43 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दो पश्चिमी विक्षोभों से पहाड़ों पर होगी बारिश; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के साथ ही एनसीआर फरवरी में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है। दिल्ली का तापमान पिछले 5 दिनों से सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 13, 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। यही नहीं उत्तर पश्चिम भारत के कुछ मैदानी इलाकों में भी 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में बारिश नहीं होगी।

दिल्ली में अभी से तेज हो रही धूप

आमतौर पर फरवरी के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की सर्दी होने की वजह से लोगों को धूप में बैठना अच्छा लगता है। लेकिन इस बार अभी से धूप बहुत तेज होने लगी है। सुबह 11 बजे के बाद ही धूप इतनी कड़ी हो जाती है कि बाहर बैठना मुश्किल हो जाता है। दिल्ली का तापमान पिछले 5 दिनों से सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ सकता है।

सामान्य से ज्यादा ही रहेगा तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहेगा। इस हफ्ते 19 दिसंबर तक दिल्ली का तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भी उत्तरोत्तर बढ़ोतरी देखी जाएगी। दिल्ली में शनिवार को हवा की स्पीड 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। रविवार को हवा की स्पीड थोड़ी कम रहेगी। यह 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की जा सकती है।

16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने 16 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश नहीं होगी लेकिन बादलों की आवाजाही जरूर देखी जाएगी।

तीन दिन दिखेंगे बदरा

मौसम विभाग ने दिल्ली में 16, 17 और 18 फरवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही का अनुमान लगाया है। दिल्ली में 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस जबकि 15 और 16 फरवरी को इसके 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है। इसके बाद दिल्ली में 16, 17 और 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

19 फरवरी तक का हाल

दिल्ली में 16, 17 और 18 फरवरी को दिन के वक्त हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। इसके बाद 19 फरवरी को हवा की स्पीड बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में 19 फरवरी को हवा की स्पीड 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। दिल्ली में 14 और 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 26-28, इसके बाद 16 और 17 फरवरी को 27-29 डिग्री जबकि 17, 18 और 19 फरवरी को इसके 27-29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। एनसीआर में भी मौसम कमोबेश दिल्ली जैसा ही रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उज्जैन से भोपाल के बीच चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें; क्या टाइमिंग और डेट?
ये भी पढ़ें:सैनिटरी पैड को GST छूट तो एडल्ट डायपर को क्यों नहीं, लें फैसला; केंद्र से HC
ये भी पढ़ें:रिठाला-कुंडली के बीच 68 नए कोच के साथ रफ्तार भरेगी दिल्ली मेट्रो, बढ़ेगी क्षमता
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।