उज्जैन से भोपाल के बीच चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें; क्या टाइमिंग और डेट?
पश्चिम रेलवे द्वारा उज्जैन और सीहोर क्षेत्र के लिए उज्जैन-भोपाल के मध्य 3 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेनें 22 फरवरी तक निर्धारित समयानुसार चलेंगी। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने उज्जैन और भोपाल के बीच तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 13 से 23 फरवरी तक संचालित होंगी जिससे उज्जैन और सीहोर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ये विशेष गाड़ियां तराना रोड, मक्सी, शुजालपुर और सीहोर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। इन ट्रेनों में यात्रियों के लिए सामान्य और स्लीपर श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
उज्जैन-संत हिरदाराम नगर (भोपाल) स्पेशल ट्रेन
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, ट्रेन संख्या 09305 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर (भोपाल) मेला स्पेशल 13 फरवरी से 22 फरवरी तक उज्जैन से हर दिन सुबह 09.00 बजे चलकर दोपहर 13.30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी।
संत हिरदाराम नगर (भोपाल)-उज्जैन स्पेशल ट्रेन
वापसी में ट्रेन संख्या 09306 संत हिरदाराम नगर (भोपाल)-उज्जैन मेला स्पेशल 13 फरवरी से 22 फरवरी तक संत हिरदाराम नगर से प्रतिदिन 14.30 बजे प्रस्थान कर शाम 19.30 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
किन स्टेशनों पर ठहराव?
संत हिरदाराम नगर-उज्जैन (09306) स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर स्टेशनों पर ठहरेगी।
उज्जैन-भोपाल मेला स्पेशल
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09307 उज्जैन-भोपाल मेला स्पेशल 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक उज्जैन से प्रतिदिन रात्रि 21.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 02.10 बजे भोपाल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09308 भोपाल-उज्जैन मेला स्पेशल 14 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक भोपाल से प्रतिदिन 03.10 बजे प्रस्थान कर सुबह 08.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
उज्जैन-संत हिरदाराम नगर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 09313 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल 13 फरवरी से 22 फरवरी तक उज्जैन से प्रतिदिन 16.00 बजे प्रस्थान कर रात 21.40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी।
कहां-कहां स्टॉपेज?
वापसी में ट्रेन संख्या 09314 संत हिरदाराम नगर-उज्जैन मेला स्पेशल 13 फरवरी से 22 फरवरी तक संत हिरदाराम नगर से प्रतिदिन 22.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 02.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी। ये ट्रेनें भी दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर स्टेशनों पर रुकेंगी। सभी मेला स्पेशल ट्रेनों में सामान्य एवं स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।




साइन इन