delhi metro red line to gain speed with 68 new coaches on rithala kundli corridor रिठाला-कुंडली के बीच 68 नए कोच के साथ दिल्ली मेट्रो भरेगी रफ्तार, बनेंगी नई ट्रेनें, Ncr Hindi News - Hindustan
More

रिठाला-कुंडली के बीच 68 नए कोच के साथ दिल्ली मेट्रो भरेगी रफ्तार, बनेंगी नई ट्रेनें

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में रिठाला से कुंडली तक 26.4 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के निर्माण के लिए 68 नए कोच खरीदे जाएंगे। इससे रेड लाइन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों का सफर आरामदायक होगा। 

Thu, 12 Feb 2026 06:50 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रणविजय सिंह, नई दिल्ली
share
रिठाला-कुंडली के बीच 68 नए कोच के साथ दिल्ली मेट्रो भरेगी रफ्तार, बनेंगी नई ट्रेनें

दिल्ली मेट्रो अपने चौथे फेज के तहत रिठाला-कुंडली कॉरिडोर के लिए 68 नए कोच खरीदने की तैयारी कर रहा है। लगभग 26.5 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 21 नए स्टेशन होंगे जो दिल्ली के रिठाला को हरियाणा के कुंडली से जोड़ेंगे। इन नए कोचों के आने से रेड लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की संख्या बढ़ेगीए जिससे यात्रियों का सफर अधिक आरामदायक और सुगम हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है जिससे सोनीपत, दिल्ली और गाजियाबाद के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

DMRC खरीदेगा 68 नए मेट्रो कोच

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) फेज-4 के रिठाला-कुंडली कॉरिडोर के लिए 68 नए मेट्रो कोच खरीदेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये कोच लगभग तीन साल में मेट्रो नेटवर्क में शामिल हो जाएंगे। इससे रेड लाइन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी जिससे दिल्ली मेट्रो की क्षमता में बड़ा इजाफा देखा जाएगा।

बवाना और नरेला में भी मेट्रो स्टेशन होंगे

बता दें कि फेज चार में रिठाला से हरियाणा के कुंडली तक 26.463 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का निर्माण होना है। इस कॉरिडोर पर 21 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। यह कॉरिडोर की परियोजना के तहत बवाना और नरेला में भी मेट्रो स्टेशन होंगे। सरकार से इनके निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। साल 2029 तक इस कॉरिडोर का निर्माण पूरा किया जाना है। यह कॉरिडोर मौजूदा रेड लाइन की विस्तार परियोजना है।

दिल्ली से सोनीपत की आवाजाही होगी आसान

मौजूदा वक्त में रेड लाइन पर रिठाला से गाजियाबाद नए बस अड्डा तक मेट्रो सेवा उपलब्ध है। फेज चार का कारॅिडोर तैयार होने पर रेड लाइन पर हरियाणा के कुंडली से शहीद स्थल नए बस अड्डा गाजियाबाद तक सीधी मेट्रो सेवा उपलब्ध हो जाएगी। इससे हरियाणा के सोनीपत से दिल्ली और गाजियाबाद के बीच आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी।

9 ट्रेनें होंगी तैयार

डीएमआरसी ने इस कॉरिडोर के लिए 68 नए कोच खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये ब्रॉड गेज के कोच होंगे। फिलहाल रेड लाइन पर आठ कोच की 34 मेट्रो ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। फेज चार के कॉरिडोर के लिए 68 नए कोच के आने से 9 नई मेट्रो ट्रेनों तैयार हो सकेंगी। इसमें 8 कोच की 7 ट्रेनें और 6 कोच की 2 नई ट्रेनें शामिल हो सकती हैं।

मेट्रो ट्रेनों की संख्या में होगी बढ़ोतरी

फेज चार के प्रमुखता वाले तीन कॉरिडोर के लिए डीएमआरसी पहले ही 52 मेट्रो ट्रेनें (312 कोच) खरीदने का ऑर्डर दे चुका है। इसमें से 24 ट्रेनें जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर पर संचालित होंगी। इसके अलावा मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर 15 और गोल्डन लाइन पर 13 ट्रेनों का परिचालन होगा। इससे दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में मेट्रो ट्रेनों की संख्या बढ़ सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल और सिसोदिया पर तय होंगे आरोप या नहीं? शराब घोटाला केस में आदेश सुरक्षित
ये भी पढ़ें:केजरीवाल को फिर घेरेगी ED; समन अनदेखी मामले में मिली राहत को देगी चुनौती
ये भी पढ़ें:दबंगई पड़ी भारी; देवास में जज का रास्ता रोकने पर BJP नेता पर केस, बुलडोजर भी चला
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।