weather forecast updated for delhi ncr yellow alert for heatwave on two dates दिल्ली-NCR में बदला पूर्वानुमान; अब इन दो डेट पर लू चलने का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-NCR में बदला पूर्वानुमान; अब इन दो डेट पर लू चलने का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में दो दिन भीषण लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली में तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। अगले कुछ दिन गर्मी और बढ़ेगी, इसलिए लोगों को धूप से बचने की सलाह दी गई है।

Wed, 22 April 2026 03:46 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली-NCR में बदला पूर्वानुमान; अब इन दो डेट पर लू चलने का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान में थोड़ा बदलाव किया है। IMD ने दिल्ली में अब दो दिन लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। पहले तीन दिन लू चलने की आंशका जताई गई थी। मौसम विभाग ने अब 24 और 25 अप्रैल तक भीषण लू चलने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने अगले 5 से 6 दिनों के लिए गर्मी के और बढ़ने का अनुमान जताया है। तेज पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान की वजह से गर्मी और तेज होगी।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर में हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना जताई है। कभी कभी हवा की स्पीड 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। मौसम विभाग ने कल यानी 23 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है।

24 और 25 अप्रैल को लू चलने का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों ही दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

27 डिग्री तक जाएगा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से साफ है कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस हफ्ते भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 23 और 24 अप्रैल को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। 26 अप्रैल को दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। इसके बाद 3 दिन 25, 27 और 28 अप्रैल को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में लू की चेतावनी, 20 जिलों में तापमान रहेगा 40 के पार; बारिश कब होगी

सीधे धूप में निकलने से करें परहेज

मौसम विभाग के पूर्वानुमान से साफ है कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस हफ्ते भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बढ़ता तापमान शिशुओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चिंता का विषय हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को लू और धूप से बचने के लिए सीधे धूप में निकलने से परहेज करने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मौसमः आज से लू चलने की संभावना, 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; येलो अलर्ट

पानी पीते रहने की सलाह

तेज धूप और लू से बचने के लिए हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। लोगों से बाहर जाते समय सिर को टोपी, छाते या कपड़े से ढकने को कहा गया है। प्यास नहीं लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहने की भी सलाह दी गई है ताकि शरीर में हाइड्रेशन बना रहे। सुरक्षा की दृष्टि से घरों और वाहनों में अग्निशामक यंत्र रखने को कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मौसम विभाग ने बदला पूर्वानुमान, कल तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।