delhi weather update heatwave predicted from today imd issue yellow alert दिल्ली मौसमः आज से लू चलेगी, 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; येलो अलर्ट के साथ IMD की क्या सलाह, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली मौसमः आज से लू चलेगी, 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; येलो अलर्ट के साथ IMD की क्या सलाह

दिल्ली में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज से तीन दिन लू चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Wed, 22 April 2026 05:45 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली मौसमः आज से लू चलेगी, 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; येलो अलर्ट के साथ IMD की क्या सलाह

Delhi weather update: दिल्ली में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज से तीन दिन लू चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

लू की आंशक को देखते हुए आईएमडी ने मंगलवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन उसको वापस ले लिया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान सोमवार की अपेक्षा कम दर्ज किया गया। हालांकि, यह सामान्य से फिर भी अधिक था।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि के कारण कुछ इलाकों में लू चलने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 26/11 दोहराना चाहते थे, नामी होटल पर हमला करने की थी साजिश

वहीं, 23 से 24 अप्रैल के बीच तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी और अधिक तीव्र होगी। इन दिनों भी लू की स्थिति बनी रह सकती है और आसमान साफ रहेगा। 25 और 26 अप्रैल को भी गर्मी से राहत के संकेत नहीं हैं, हालांकि आंशिक बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 19-22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली में पश्चिमी दिशा से 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिनकी गति 37 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के स्कूलों में अब बजेगी 'वाटर बेल', बच्चों की सेहत को देख सरकार का फैसला

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया और यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। बुधवार से तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

आईएमडी ने दिए सुझाव

आम जनता के लिए गर्मी सहनीय है, लेकिन शिशुओं, वृद्धजनों और पुरानी बीमारियों से ग्रसित लोगों जैसे संवेदनशील व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी मध्यम चिंता का विषय है। इस दौरान हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें, कपड़े, टोपी या छाते का उपयोग करें। अपने घरों और वाहनों में अग्निशामक यंत्र रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में भोजन प्रतिष्ठानों और दुकानों की होगी जांच, MCD ने दिए सख्त आदेश

'मध्यम' श्रेणी में रहा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में बनी रही, जिसका एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 177 था। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0-50 का AQI 'अच्छा', 51-100 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 'बहुत खराब' और 401-500 'गंभीर' माना जाता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।