bihar weather today heatwave alert and temperature will cross 40 degree rain start from 24th april बिहार में लू की चेतावनी, 20 जिलों में तापमान रहेगा 40 के पार; बारिश कब होगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में लू की चेतावनी, 20 जिलों में तापमान रहेगा 40 के पार; बारिश कब होगी

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा। 24 अप्रैल से उत्तर बिहार में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

Wed, 22 April 2026 05:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार में लू की चेतावनी, 20 जिलों में तापमान रहेगा 40 के पार; बारिश कब होगी

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी जन-जीवन को प्रभावित करने लगी है। गर्म हवाओं और सूरज की तल्खी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। खेती-किसानी से लेकर रोजमर्रा के कामकाज तक प्रभावित रहे। मजदूर वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद मोतिहारी, भागलपुर, शेखपुरा और अरवल जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 20 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं 24 अप्रैल से उत्तर बिहार में मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा। 24 अप्रैल से उत्तर बिहार में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान दक्षिण बिहार भीषण गर्मी की चपेट में ही रहेगा। 25 अप्रैल तक राज्य का न्यूनतम तापमान 24 से 26 और अधिकतम 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनपुर के बाद बिहार के इस जिले में सबसे बड़ा एयरपोर्ट, रनवे की लंबाई 4 किलोमीटर

18 शहरों का तापमान 40 के पार

मंगलवार को राज्य के 18 शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इसमें गया का 42.7, शेखपुरा 42.5, भभुआ 41.8, पटना व भागलपुर 41.5, वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, छपरा व डुमरांव 41.2, औरंगाबाद 40.9, सुपौल व जिरादेई 40.8, सबौर 40.6, अरवल 40.4, राजगीर व जहानाबाद 40.3 और मुंगेर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पहले चली लू

2025 के मुकाबले इस वर्ष अप्रैल अधिक गर्म है। पिछले वर्ष अप्रैल के आखिरी सप्ताह में लू चली थी, जबकि 21 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज हुआ था। वहीं इस वर्ष अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही लू चलने लगी है और 20 अप्रैल को तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल में टाइल्स गिरी, वीडियो दिखा बोले तेजस्वी- लूट का सबूत

अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक बढ़ोतरी

मंगलवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5.0 और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। राज्य का अधिकतम तापमान 38.3 से 42.7 और न्यूनतम तापमान 21.8 से 30.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

पटना का अधिकतम तापमान 40 के पार

पटना का तापमान मंगलवार को इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.5 और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यहां अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना : शादी में डीजे पर नाचने को लेकर बवाल, बारातियों ने युवक को मार डाला

सुबह से आसमान साफ रहने के कारण लोगों को पसीना छुड़ा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, वैसे-वैसे सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है, जिससे दोपहर में भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है जिससे लोगों को परेशानी होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।