delhi mausam and ncr weather forecast for one week rain with gusty winds yellow alert दिल्ली मौसम विभाग ने बदला पूर्वानुमान, कल तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली मौसम विभाग ने बदला पूर्वानुमान, कल तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 7 फरवरी के बीच पहाड़ों पर 3 पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 31 जनवरी की रात से मौसम बदल जाएगा। दिल्ली एनसीआर में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम इस रिपोर्ट में जानें…

Sat, 31 Jan 2026 03:46 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली मौसम विभाग ने बदला पूर्वानुमान, कल तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से 7 फरवरी के बीच 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम एवं मध्य भारत के इलाकों में बारिश की संभावना है। पहले दो विक्षोभ 31 जनवरी से 3 फरवरी तक असर दिखाएंगे जबकि तीसरा 5 फरवरी से सक्रिय होगा। दिल्ली में मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बदलाव किया है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आज यानी शनिवार रात से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

रात से बदल जाएगा मौसम

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बदलाव किया है। मौसम विभाग ने पहले तीन दिन बारिश की संभावना जताई थी लेकिन अब कल तक ही बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में शनिवार रात से मौसम बदल जाएगा। शनिवार की रात में बादल छा जाएंगे और गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में हवाएं चलने की संभावना है।

कल तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी रविवार को दिल्ली एनसीआर में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को मौसम खराब रहने के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में हवाएं भी चल सकती हैं।

6 फरवरी तक का हाल

मौसम विभाग ने पहली से लेकर 2 से लेकर 6 फरवरी तक दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही का अनुमान जताया है। IMD के अनुसार, 2 से लेकर 6 फरवरी तक दिल्ली एनसीआर में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दिल्ली में पहली से लेकर 5 फरवरी तक अधिकतम तापमान के 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कितना रहा तापमान?

शनिवार को दिल्ली में कड़ाके की ठंड महसूस की गई जहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन के औसत तापमान से 1.7 डिग्री कम है। पालम में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 7.1, रिज केंद्र पर 7.7 और आयानगर में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 278 अंक रिकॉर्ड किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।

delhi weather news
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में बर्फबारी बढ़ाएगी आफत; किन जिलों में होगी बारिश, कहां-कहां अलर्ट?
ये भी पढ़ें:पहाड़िया समुदाय की सुरक्षा के आदेश, झारखंड HC से मुस्लिम आरोपियों की अर्जी खारिज
ये भी पढ़ें:हिमाचल के CBSE स्कूलों में निकली शिक्षकों की भर्ती, कब तक आवेदन, कितना मानदेय?

कितना रहेगा तापमान?

Delhi Weather Dept मौसम विभाग की मानें तो पहली फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद दिल्ली में दो फरवरी को यह 11 से 13 डिग्री, तीन फरवरी को 10 से 12 डिग्री और 4 फरवरी को 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में 5 और 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 4 से लेकर 6 फरवरी तक 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड में सर्द हवाएं चलेंगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।