weather delhi ncr witnesses rain accompanied by dust storms imd latest update दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश; आगे भी मौसम की आंखमिचौली, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश; आगे भी मौसम की आंखमिचौली

Delhi Mausam: दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कई हिस्सों में मंगलवार को धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के साथ फरीदाबाद में गरज चमक और तेज धूल भरी हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं। इससे मौसम सुहावना हो गया।

Tue, 31 March 2026 06:02 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश; आगे भी मौसम की आंखमिचौली

Delhi NCR Mausam and Rain Update: दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ पड़ी इन बौछारों ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम काफी सुहावना और खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए गरज चमक और तेज हवा के साथ बारिश या बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।

फरीदाबाद में आंधी बारिश

फरीदाबाद में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से तेज धूप और गर्मी के बीच दोपहर करीब तीन बजे मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते काले बादलों ने पूरे शहर को घेर लिया और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी चलने के कुछ देर बाद बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। इससे तेज गर्मी से राहत मिली। आंधी और बूंदबांदी शुरू होने के साथ कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कई हिस्सों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।

पहली और 2 अप्रैल को नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने पहली और दो अप्रैल को बारिश नहीं होने का अनुमान व्यक्त किया है लेकिन इसके बाद एकबार फिर मौसम करवट लेगा। हालांकि मौसम बदलने से पहले पहली और दो अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में आज भी आंधी बारिश का अलर्ट; आगे 2 दिन फिर तेज हवा के साथ बौछारें

3-4 अप्रैल को फिर मौसम लेगा करवट, आंधी-बारिश

दिल्ली में पहली अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री, दो अप्रैल को 35-37 डिग्री और 3 अप्रैल को इसके 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि तीन और 4 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में आंधी बारिश वाला मौसम एकबार फिर देखने को मिलेगा। दोनों ही दिन बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय दिल्ली एनसीआर में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, आज बिजली गिरने की चेतावनी; बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

कम होगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दोनों ही दिन दिल्ली एनसीआर में मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। कभी-कभी हवा की स्पीड 40 किमी प्रति घंंटा तक पहुंच सकती है। बारिश से 4 और 5 अप्रैल को अधिकतम तापमान कम होकर 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 6 अप्रैल को इसके 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात में बारिश का नया दौर;आज 7 जिलों में येलो अलर्ट, शनिवार तक भीगेंगे ये जिले
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।