Uttarakhand Weather Lightening Alert Today IMD Rain Snowfall Warning next Six Days उत्तराखंड के पहाड़ों में बिगड़ेगा मौसम, आज बिजली गिरने की चेतावनी; 6 दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड के पहाड़ों में बिगड़ेगा मौसम, आज बिजली गिरने की चेतावनी; 6 दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert: मौसम विभाग ने पहाड़ों में आकाशीय बिजली, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। आज कुछ पहाड़ी इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी है। अगले 6 दिन कैसा मौसम रहेगा, जानिए

Tue, 31 March 2026 08:19 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड के पहाड़ों में बिगड़ेगा मौसम, आज बिजली गिरने की चेतावनी; 6 दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, 5 अप्रैल तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम लगातार बदलता रहेगा और कई जिलों में बारिश व बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में 31 मार्च और 3 अप्रैल को भी मौसम सक्रिय बना रह सकता है।

राज्य के अन्य पहाड़ी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। हालांकि 1 और 2 अप्रैल को अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है, जबकि कई स्थानों पर मौसम साफ बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोडरेज में मारे गए ब्रिगेडियर के पीछे जेन-जी क्लब विवाद, घात लगाए थे बदमाश

आकाशीय बिजली की चेतावनी

मौसम विभाग ने 31 मार्च के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। खराब मौसम के कारण कच्चे मकानों को नुकसान, फसलों पर असर और खुले में खड़े वाहनों को भी क्षति पहुंच सकती है। बिजली गिरने की घटनाएं जान-माल के लिए खतरा बन सकती हैं, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मसूरी में पर्यावरण की अनदेखी; NGT सख्त, उत्तराखंड सरकार को नोटिस

मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली से जुड़े उपकरणों से दूरी बनाए रखें। पशुओं को भी खुले में न बांधने की हिदायत दी गई है। वहीं तापमान की बात करें तो अगले 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस बार चारधाम रूट पर दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री, ट्रैफिक जाम पर सरकार

राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में चटख धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बना हुआ है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह सामान्य के आसपास रह सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।