Water supply will affected on 13 Feb due to annual flushing of UGR n BPS in these area of Delhi दिल्ली के लोग शुक्रवार को झेलेंगे जलसंकट, इन 20 से ज्यादा इलाकों के लोगों को होगी सबसे ज्यादा परेशानी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के लोग शुक्रवार को झेलेंगे जलसंकट, इन 20 से ज्यादा इलाकों के लोगों को होगी सबसे ज्यादा परेशानी

जल बोर्ड ने इस दौरान जनता को होने वाली परेशानी के लिए खेद जताया है, साथ ही प्रभावित इलाकों में रहने वाले निवासियों को सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पहले से पानी स्टोर करके रखें। इसके अलावा विभाग ने टैंकर मंगवाने के लिए भी नंबर जारी किए हैं।

Fri, 13 Feb 2026 12:27 AMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के लोग शुक्रवार को झेलेंगे जलसंकट, इन 20 से ज्यादा इलाकों के लोगों को होगी सबसे ज्यादा परेशानी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 21 से ज्यादा इलाकों में रहने वाले लोगों को शुक्रवार को जलसंकट का सामना करना पड़ेगा। दरअसल दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि अंडरग्राउंड जलाशय (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (BPS) में सालाना सफाई व रखरखाव का काम चल रहा है। इसी दौरान वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम के कारण, शुक्रवार (13 फरवरी) को शहर के 20 से ज्यादा इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। ऐसे में या तो इन इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी, या अगर होगी भी तो बहुत कम दबाव के साथ होगी। ऐसे में जल बोर्ड ने शुक्रवार को इन इलाकों के लिए वाटर अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की वे पहले से पानी जमा करके रख लें।

दिल्ली के वह इलाके, जहां शुक्रवार को प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति

1. नवीन पैलेस

2. सरस्वती कुंज

3. सूर्य कुंज

4. विनोबा एन्क्लेव

5. सैनिक एन्क्लेव l,

6. सैनिक एन्क्लेव 2,

7. सैनिक एन्क्लेव 3

8. कृष्णा एन्क्लेव

9. झरोदा गांव

10. बाबा हरिदास एन्क्लेव

11. श्याम एन्क्लेव Z ब्लॉक

12. नंदा एन्क्लेव

13. नानक प्याऊ

14. कृष्णा विहार वेस्ट

15. गोपाल नगर वगैरह

16. बारी वाला महरौली

17. साउथ पार्क अपार्टमेंट कालकाजी

18. K-40 C.R. पार्क A-ब्लॉक

19. M.B. रोड

20. साउथएंड अपार्टमेंट पुल प्रह्लाद पुर

मांग पर उपलब्ध होंगे टैंकर

जल बोर्ड ने इस दौरान जनता को होने वाली परेशानी के लिए खेद जताया है, साथ ही प्रभावित इलाकों में रहने वाले निवासियों को सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पहले से पानी स्टोर करके रखें। इसके अलावा विभाग ने पानी के टैंकर मंगवाने के लिए निम्न टेलीफोन नंबर भी जारी किए हैं।

सेंट्रल कंट्रोल रूम टोल फ्री नंबर DJB: 1916

टोल फ्री नंबर M/s NWS Pvt. Ltd. (नजफगढ़ वॉटर इमरजेंसी के लिए): 18001217744

महरौली विधानसभा वॉटर इमरजेंसी: 26137216

तुगलकाबाद विधानसभा वॉटर इमरजेंसी: 26388976

कालकाजी विधानसभा वॉटर इमरजेंसी: 8861113726

उजवा और दौलतपुर UGR के तहत गांव और कॉलोनियां: 8076333915, 8595303540

वॉटर इमरजेंसी नंबर 1916

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रिपल मर्डर के आरोपी तांत्रिक को फिरोजाबाद लाई दिल्ली पुलिस
ये भी पढ़ें:डीएम ने निर्माणधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का किया
ये भी पढ़ें:दिल्ली हावड़ा रुट पर वन्दे भारत का ट्रायल
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना को दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी
दिल्ली के 21 से ज्यादा इलाकों में आज होगा जलसंकट, देखिए किन जगहों पर होगी परेशानी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।