Inspection of Delhi-Dehradun Greenfield Expressway by DM Manish Bansal डीएम ने निर्माणधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का किया, Saharanpur Hindi News - Hindustan
More

डीएम ने निर्माणधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का किया

Saharanpur News - दिल्ली-देहरादून ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण डीएम मनीष बंसल ने किया। अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही वाहनों के लिए खोला जाएगा। किसानों की आपत्तियों को भी सुना गया और समाधान का आश्वासन दिया गया।

Thu, 12 Feb 2026 11:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
डीएम ने निर्माणधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का किया

दिल्ली-देहरादून ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे का गुरुवार को डीएम मनीष बंसल ने निरीक्षण किया। अधूरे निर्माण को शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे का लगभग निर्माण पूरा हो चुका है। एक्सप्रेस-वे के शेष कार्य पूरा होने पर जल्द ही वाहनों के फर्राटा भरने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसे लेकर गुरुवार को डीएम सहारनपुर मनीष बंसल ने निमार्णाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का बड़गांव से शामली जिले की सीमा उमरपुर गांव तक निरीक्षण किया। डीएम ने एनएचएआई को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। एनएचएआई के साइट इंजीनियर सोनू सिंह ने बताया कि जल्द ही अधूरा निर्माणकार्य पूरा होने पर एक्सप्रेसवे को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान खुदा बक्सपुर, बडूली, मौरा, तिलफरा, अंबेहटा मोहन, जड़ौदा पांडा के किसानों की एक्सप्रेस वे की सर्विस मार्ग की आपत्तियों को मौके पर सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान एडीएम रामपुर डा. अपूर्वा सहित तहसील प्रशासन मौजूद रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।