Indian Railways Accelerates Train Speed Trials on Delhi-Hawrah Route दिल्ली हावड़ा रुट पर वन्दे भारत का ट्रायल, Aligarh Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली हावड़ा रुट पर वन्दे भारत का ट्रायल

Aligarh News - अलीगढ़। रेलवे ने दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति 160 किमी/घंटा करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वंदे भारत ट्रेन के खाली रैक के साथ स्पीड ट्रायल किया गया। इसके अतिरिक्त, ट्रैक की मजबूती, ब्रेकिंग सिस्टम और सिग्नलिंग व्यवस्था की जांच के लिए और परीक्षण किए जाएंगे।

Thu, 12 Feb 2026 11:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
दिल्ली हावड़ा रुट पर वन्दे भारत का ट्रायल

अलीगढ़। दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा करने की दिशा में रेलवे ने तैयारी तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को टूंडला से अलीगढ़ व दादरी के बीच अप लाइन पर वंदे भारत ट्रेन के खाली रैक के साथ स्पीड ट्रायल किया गया। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस खंड पर 11 अक्तूबर 2025 को प्रारंभिक परीक्षण केवल इंजन के साथ किया गया था। दूसरे चरण में इंजन के साथ वंदे भारत के कोच जोड़कर टूंडला–अलीगढ़ के बीच विस्तृत ट्रायल रन संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस रेलखंड पर उच्च गति संचालन से पूर्व ट्रैक की मजबूती, ब्रेकिंग सिस्टम, सिग्नलिंग व्यवस्था और तकनीकी क्षमता की जांच के लिए आगे भी कई परीक्षण किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।