Delhi Police Arrests Tantrik for Triple Murder Linked to Black Magic and Poisoning ट्रिपल मर्डर के आरोपी तांत्रिक को फिरोजाबाद लाई दिल्ली पुलिस , Firozabad Hindi News - Hindustan
More

ट्रिपल मर्डर के आरोपी तांत्रिक को फिरोजाबाद लाई दिल्ली पुलिस

Firozabad News - दिल्ली पुलिस ने 8 फरवरी को पीरीगढ़ी में तीन लोगों की हत्या के आरोपी फिरोजाबाद के तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया। उसने धनवर्षा कराने का झांसा देकर लड्डू में जहर मिलाकर रणधीर, शिव विनय और लक्ष्मी की हत्या की थी। तांत्रिक को फिरोजाबाद लाकर उसके आवास पर जांच की गई है।

Thu, 12 Feb 2026 11:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share
ट्रिपल मर्डर के आरोपी तांत्रिक को फिरोजाबाद लाई दिल्ली पुलिस

धनवर्षा कराकर संपत्ति का झांसा देकर दिल्ली के पीरीगढ़ी में आठ फरवरी को तीन लोगों की हत्या के आरोपी फिरोजाबाद के तांत्रिक को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने के बाद फिरोजाबाद में गुरुवार की शाम को लेकर आई। वह थाना रामगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने कई बिंदुओं पर उसके आवास पर जाकर जांच पड़ताल की। इसके अलावा फिरोजाबाद में भी मई 2025 में जहरीला लड्डू खिलाकर दो युवकों की जान लेने के मामले में जांच के लिए मक्खनपुर में भी लेकर गई। दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर रविवार को खड़ी कार में 3 लोगों के शव मिले थे।

पुलिस ने तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। कमरुद्दीन ने तंत्र-मंत्र के जरिए धनवर्षा कराने का झांसा देकर रणधीर, शिव विनय और लक्ष्मी को लड्डू में सल्फास और नींद की गोली मिलाकर खिलाकर मार डाला था। दिल्ली पुलिस ने पीरागढ़ी में आठ फरवरी को हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस ने 72 वर्षीय तांत्रिक कमरुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन निवासी अजमेरी गेट आकाश वाणी रोड थाना रामगढ़ को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस तांत्रिक को गुरुवार को फिरोजाबाद लेकर आई। पुलिस उसे उसके मकान पर रामगढ़ क्षेत्र में लेकर गई। वहां परिवारजनों तथा मोहल्ले के लोगों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की। विदित हो कमरुद्दीन ने 9 मई 2025 को रामनाथ व पूरन को लड्डू में जहर देकर आत्महत्या के लिए उकसाया था। दोनों के शव मक्खनपुर स्थित फारूखी ग्लास के सामने एक बाउंड्री में मिले थे। मृतकों के परिवारीजन राम सिंह पुत्र जंगजीत सिंह निवासी नगला गोकुल थाना एका ने दो हत्याओं के मामले में कमरुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसने किसान रामनाथ (55) निवासी नगला गोकुल एका व राजमिस्त्री पूरन (45) निवासी इंदिरा नगर रहना थाना उत्तर को तन्त्र मन्त्र व जहरीला पदार्थ देकर आत्महत्या के लिए उकसाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।