These areas of Delhi will face a water shortage for two days, DJB issued water alert दिल्ली के इन 29 इलाकों में 21 और 22 जनवरी को रहेगा जल संकट, देखिए प्रभावित कॉलोनियों की सूची, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के इन 29 इलाकों में 21 और 22 जनवरी को रहेगा जल संकट, देखिए प्रभावित कॉलोनियों की सूची

जल बोर्ड ने बताया कि 21 जनवरी को मुख्य तौर पर प्रेम कुंज के आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित होगी। वहीं 22 जनवरी को शहर के 28 इलाकों में पानी की आपूर्ति पर असर होगा। लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए DJB ने खेद भी जताया है।

Wed, 21 Jan 2026 10:40 AMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के इन 29 इलाकों में 21 और 22 जनवरी को रहेगा जल संकट, देखिए प्रभावित कॉलोनियों की सूची

दिल्ली में अंडरग्राउंड रिजर्वायर (जलाशय) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन में सालाना फ्लशिंग प्रोग्राम की वजह से शहर के कई इलाकों में बुधवार (21 जनवरी) और गुरुवार (22 जनवरी) को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस बात की जानकारी दिल्ली जलबोर्ड ने मंगलवार को एक प्रेसनोट जारी करते हुए दी। इस दौरान जल बोर्ड ने लोगों को होने वाली परेशानी से बचने के लिए अपनी-अपनी जरूरत के अनुसार पहले ही पर्याप्त मात्रा में पानी जमा करके रखने की सलाह दी। साथ ही पानी के टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जिन पर फोन करके टैंकर उपलब्ध हो जाएंगे।

जल बोर्ड ने बताया कि 21 जनवरी को मुख्य तौर पर प्रेम कुंज के आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित होगी। वहीं 22 जनवरी को शहर के 28 इलाकों में पानी की आपूर्ति पर असर होगा। इसके साथ ही जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए खेद भी जताया है।

21 जनवरी (बुधवार) को प्रभावित होने वाले क्षेत्र

प्रेम कुंज के आसपास के इलाके

22 जनवरी (गुरुवार) को प्रभावित होने वाले इलाके

1. नांगलोई 2. GH-12

3. पश्चिम विहार 4. मुंडका और आसपास की कॉलोनियां

5. हिरण कूडणा 6. कमरुद्दीन नगर 7. निहाल विहार

8. रणहौला गांव 9. बक्करवाला 10. नांगलोई JJC और कैम्प्स

11. आर ब्लॉक ज्वालापुरी 12. राजधानी पार्क 13. फ्रेंड्स एन्क्लेव

14. कविता कॉलोनी 15. मोहन गार्डन ग्रुप ऑफ कॉलोनी

16. मछली मार्केट बूस्टर कमांड एरिया कॉलोनियां 17. विकास नगर ग्रुप ऑफ कॉलोनीज

18. उत्तम नगर ग्रुप ऑफ कॉलोनीज 19. मटियाला क्षेत्र

20. हस्तसाल 21. दिचाऊं कला 22. झरोदा गांव

23. मितराऊं गांव 24. गोपाल नगर

25. सैनिक एन्क्लेव और उससे सटी सभी कॉलोनियां

26. चावला गांव 27. बदुसराय

28. उजवा और दौलतपुर UGRs के कमांड के तहत गांव और कॉलोनियां।

दिल्ली के इन 29 इलाकों में दो दिन रहेगा जल संकट, DJB ने पानी भरकर रखने को कहा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में GRAP-4 हटाया गया, 3 में क्या छूट और क्या रहेगा बैन?
ये भी पढ़ें:जिग-जैग करके गाड़ी चलाना पड़ा महंगा; दिल्ली पुलिस ने लिया ऐक्शन, सिखाया सबक
ये भी पढ़ें:मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से रात में साफ होंगी राजधानी दिल्ली की सड़कें

पानी के टैंकर मंगवाने के लिए जारी टेलीफोन नंबर

केंद्रीय नियंत्रण कक्ष- 1916

नांगलोई, मुंडका, निहाल विहार, रणहोला आदि- 8929088540, 18001217744

दिचाऊं कलां, झारोदा, सैनिक विहार आदि- 9319282596, 18001217744

केवल पार्क जल आपातकाल- 27681578

विकास नगर, उत्तम नगर आदि- 8527995838,18001217744

मछली बाज़ार बूस्टर क्षेत्र- 9650806927, 9650291582

उजवा और दौलतपुर यूजीआर के अंतर्गत गांव और कॉलोनियां- 8076333915, 8595303540

मटियाला क्षेत्र- 9650288663, 9750402172, 8920807640

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।