Water connection will be disconnected for wastage Gurugram Municipal Corporation issues warning पानी की बर्बादी पर कनेक्शन काट दिया जाएगा, गुरुग्राम नगर निगम की सख्त चेतावनी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पानी की बर्बादी पर कनेक्शन काट दिया जाएगा, गुरुग्राम नगर निगम की सख्त चेतावनी

गुरुग्राम नगर निगम ने गर्मी में शहर के लोगों को पानी की कमी न हो इसके लिए कमर कस ली है। पीने के पानी की बर्बादी करने वालों का कनेक्शन काटा जाएगा। रविवार से शहर में जांच अभियान शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि पानी बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनका कनेक्शन भी काटा जा सकता है।

Sun, 26 April 2026 09:27 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
पानी की बर्बादी पर कनेक्शन काट दिया जाएगा, गुरुग्राम नगर निगम की सख्त चेतावनी

गुरुग्राम नगर निगम ने गर्मी में शहर के लोगों को पानी की कमी न हो इसके लिए कमर कस ली है। पीने के पानी की बर्बादी करने वालों का कनेक्शन काटा जाएगा। रविवार से शहर में एक बड़ा जांच अभियान शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि पानी बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उनके पानी का कनेक्शन भी काटा जा सकता है। इसके लिए निगम की कई टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें अलग-अलग इलाकों में जाकर जांच करेंगी।

अधिकारियों ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में पानी बचाना बहुत जरूरी है। अगर कहीं पानी की बर्बादी मिली, तो टीम मौके पर ही कार्रवाई करेगी। निगम प्रशासन का पूरा फोकस है कि सभी लोगों तक पीने का पानी आसानी से पहुंच सके। निगम आयुक्त ने आम नागरिकों से भी इस अभियान में साथ देने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में अब हर घर से कूड़ा उठेगा, 700 नए वाहनों का बेड़ा तैनात किया जाएगा

गाड़ियों की धुलाई पर कार्रवाई होगी

निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने पानी की सप्लाई पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि गर्मी में सबको पानी देना निगम की पहली प्राथमिकता है। अक्सर लोग पीने के पानी से गाड़ियां धोते हैं। कई लोग इस पानी से फर्श साफ करते हैं या पौधों में डालते हैं। इससे पानी बिना वजह खर्च होता है। इसी कारण दूसरे लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ता है। अब ऐसे लोगों पर निगम की पैनी नजर रहेगी। पानी की बर्बादी करने वालों पर कड़े कदम उठाए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में सीवर जाम और ओवरफ्लो से मिलेगी मुक्ति, 270 करोड़ का प्लान तैयार

लोगों से साथ देने की अपील

निगम आयुक्त ने शहर की आरडब्ल्यूए से मदद मांगी है। आम नागरिकों से भी इस अभियान में साथ देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि लोग इस काम में निगम का पूरा सहयोग करें। अगर कोई व्यक्ति पानी बर्बाद करता दिखे, तो उसे पहले खुद रोकें। अगर वह फिर भी नहीं माने तो तुरंत नगर निगम को बताएं। सूचना मिलने पर उस व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों की लापरवाही से पूरे इलाके को परेशानी होती है। इसे रोकना हम सब की जिम्मेदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में सड़क पर खुले गड्ढे में गिरी कार, 25 मिनट तक अंदर बंद रहीं प्रोफेसर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।