Water ATM in Noida, Get Drinking Water, Will It Cost Money and How Much Water Provided? नोएडा में शुरू हुई वाटर ATM, लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल; क्या लगेंगे पैसे, मिलेगा कितना पानी; जानिए सबकुछ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में शुरू हुई वाटर ATM, लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल; क्या लगेंगे पैसे, मिलेगा कितना पानी; जानिए सबकुछ

इस वाटर एटीएम की शुरुआत के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय गौतम बुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह मौजूद रहे। उनके अलावा HDFC बैंक के प्रतिनिधि और जल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में पहुंचे।

Tue, 31 March 2026 06:25 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में शुरू हुई वाटर ATM, लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल; क्या लगेंगे पैसे, मिलेगा कितना पानी; जानिए सबकुछ

नोएडा में रहने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को यहां एक वाटर ATM का उद्घाटन किया गया। यह वाटर एटीएम की शहर के सेक्टर 4/5 ग्राम हरौला में शुरू किया गया है, और इसे जल विभाग ने HDFC बैंक की तरफ से दिए गए CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी) फंड के माध्यम से शुरू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ATM की मदद से आम लोगों को निःशु्ल्क पीने का साफ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस वाटर ATM की मदद से लोगों को प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 5 बजे से रात 8 बजे तक निःशुल्क पानी मिल सकेगा।

अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों को शुद्ध पेयजल देने के लिए इस वाटर ATM मशीन में दो ऑटोमैटिक कार्ड ऑपरेटेड वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें से एक की क्षमता 20 लीटर प्रति कार्ड है, वहीं एक अन्य मशीन की क्षमता 1 लीटर प्रति कार्ड है।

इतनी तकनीकों की मदद से साफ होगा पानी

इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि इस वाटर एटीएम की अधिकतम क्षमता 1200 लीटर प्रति घंटा है और यहां पर पानी को शुद्ध करने के लिए UV (अल्ट्रावायलेट), ओजोनेटर, सैंड फिल्ट्रेशन, कार्बन फिल्ट्रेशन, 5-10 माइक्रोन फिल्ट्रेशन और पेबल्स फिल्ट्रेशन जैसी अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा और फिर उसे पीने लायक बनाया जाएगा। इसके अलावा पानी की हार्डनेस, फ्लूराइड, क्लोराइड्स और अन्य प्रकार की पानी की अशुद्धियों को दूर करने के लिए इस वाटर ATM में RO (रिवर्स ऑस्मोसिस) तकनीक वाले फिल्टर की व्यवस्था की गई है।

सीएसआर फंड से लगने वाला नौवां वाटर एटीएम

इस वाटर एटीएम की शुरुआत के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय गौतम बुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह मौजूद रहे। उनके अलावा HDFC बैंक के प्रतिनिधि और जल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान जल विभाग ने बताया कि उसके द्वारा नोएडा क्षेत्र में अब तक 9 वाटर एटीएम CSR फंड से बनाए जा चुके हैं और उन्हें नागरिकों को भी समर्पित किया जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा के सरकारी अस्पतालों में अब मिलेगा 'स्मार्ट पर्चा', क्या होगा बदलाव?
नोएडा में लगी वाटर ATM, मिलेगा शुद्ध पेयजल; क्या लगेंगे पैसे, मिलेगा कितना पानी?

निःशुल्क वाटर ATM की मुख्य विशेषताएं

- क्षमता- 1200 लीटर प्रति घंटा

- शुद्धिकरण तकनीक- UV (अल्ट्रावायलेट), ओजोनेटर, सैंड फिल्ट्रेशन, कार्बन फिल्ट्रेशन, 5-10 माइक्रोन फिल्ट्रेशन और पेबल्स फिल्ट्रेशन

- अतिरिक्त सुविधा- पानी की हार्डनेस, फ्लूराइड, क्लोराइड्स और अन्य प्रकार की पानी की अशुद्धियों को RO (रिवर्स ऑस्मोसिस) तकनीक से दूर किया जाएगा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा : अमित को कुचलने के बाद मौत का वीडियो बनाने पहुंचा था कातिल

संचालन का समय

- प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 12 बजे तक

- शाम 5 बजे से 8 बजे तक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गे डेटिंग ऐप से फंसाकर 60 से अधिक युवकों को लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, 3 दबोचे
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।