greater noida knowledge park murder case accused video recorded dead body revenge rape ग्रेटर नोएडा : अमित को कुचलने के बाद मौत का वीडियो बनाने पहुंचा था कातिल, मोबाइल में मिला सबूत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा : अमित को कुचलने के बाद मौत का वीडियो बनाने पहुंचा था कातिल, मोबाइल में मिला सबूत

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कार चढ़ाकर युवक अमित उर्फ भोंचू की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। मुख्य आरोपी अमरपाल अपने एक साथी अमित के साथ हत्या करने के बाद बाइक लेकर फिर से घटनास्थल पर पहुंचा था।

Tue, 31 March 2026 02:38 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा : अमित को कुचलने के बाद मौत का वीडियो बनाने पहुंचा था कातिल, मोबाइल में मिला सबूत

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कार चढ़ाकर युवक अमित उर्फ भोंचू की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। मुख्य आरोपी अमरपाल अपने एक साथी अमित के साथ हत्या करने के बाद बाइक लेकर फिर से घटनास्थल पर पहुंचा था। वहां अमरपाल ने मृतक का वीडियो बनाया था। बताया जा रहा है कि वह अमित के मरने की पुष्टि करने गया था। पुलिस को मुख्य आरोपी के मोबाइल से वीडियो मिला है।

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि 25 मार्च को जेवर के मोहल्ला सल्लियान के रहने वाले अमित उर्फ भोंचू की कार से कुचलकर और सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को एक कच्चे रास्ते पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव बरामद कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी जेवर के मोहल्ला सल्लियान निवासी अमरपाल, बिरौंड़ी निवासी अमित कुमार और हापुड़ के धौलाना निवासी सनी को गिरफ्तार किया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अमरपाल के मोबाइल से वीडियो मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गे डेटिंग ऐप से फंसाकर 60 से अधिक युवकों को लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, 3 दबोचे

तीसरे साथी को भेजा था वीडियो

पुलिस पूछताछ में अमरपाल ने बताया कि यह वीडियो उसने घटना के बाद मौके पर जाकर बनाया था। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने बताया कि शव फेंकने के बाद वह घर आ गया था। इसके बाद दोबारा पुष्टि करने गया कि अमित मर गया या अभी जिंदा है। दोनों बाइक पर घटनास्थल पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने अमित के शव का वीडियो बनाया था। यह वीडियो उन्होंने अपने तीसरे साथी सनी को भेजा और कहा था कि अमित मर गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का अमित से पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी जान बचाकर भागा था। आरोपी ने कार से उसे कुचल दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज पकड़ी, विदेशी कॉल को लोकल बनाने का चल रहा था खेल

नाबालिग से दुष्कर्म करने पर की गई हत्या

पुलिस के मुताबिक, अमित उर्फ भोंचू के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने अमित को गिरफ्तार का जेल भेजा था। जेल से छूटकर आने के बाद अमित फिर से उस लड़की के आसपास घूमने लगा था। फिर से उसके साथ दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा था। इसी के चलते अमित की हत्या की साजिश रची गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में कारोबारी की बेटी ने 28वीं मंजिल से लगाई छलांग,पंजाब से कर रही थी बीटेक
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।