Patients in government hospitals in Greater Noida will now receive Smart Prescriptions ग्रेटर नोएडा के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अब मिलेगा 'स्मार्ट पर्चा', जानिए इससे होंगे कौन से फायदे?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अब मिलेगा 'स्मार्ट पर्चा', जानिए इससे होंगे कौन से फायदे?

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की तकनीकें स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और स्मार्ट बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। यदि इस सिस्टम को बड़े स्तर पर लागू किया जाता है, तो यह पूरे प्रदेश और देश के सरकारी अस्पतालों के लिए एक मॉडल साबित हो सकता है।

Tue, 31 March 2026 05:21 PMSourabh Jain वार्ता, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अब मिलेगा 'स्मार्ट पर्चा', जानिए इससे होंगे कौन से फायदे?

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला के ग्रेटर नोएडा सेक्टर 142 की टेक कंपनी (आई क्यू लाइन) ने स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 'स्मार्ट पर्चा' नामक एक प्रणाली विकसित की है। AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित यह नई तकनीक खासतौर पर सरकारी अस्पतालों के लिए तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य डॉक्टरों और मरीजों दोनों का समय बचाना और इलाज की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं आसान बनाना है। कंपनी ने बताया कि अब तक जहां अस्पतालों में मैनुअल एंट्री और कागज के पर्चों पर निर्भरता रहती थी, वहीं 'स्मार्ट पर्चा' इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना देगा।

मंगलवार को इस प्रणाली के शुभारंभ के मौके पर कम्पनी द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत उन्होंने बताया इस इस नई प्रणाली के तहत डॉक्टर जैसे ही मरीज को दवा लिखेंगे, उसी समय मरीज का पूरा डेटा स्वतः डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेव हो जाएगा। इसमें मरीज की बीमारी, जांच, दवाइयां और इलाज से जुड़ी अन्य जानकारी शामिल होगी।

कागजों पर नहीं बनाए जाएंगे पर्चे, प्रक्रिया होगी आसान

कंपनी के अनुसार यह 'स्मार्ट पर्चा' प्रणाली कागजों पर पर्चे बनाने की पुरानी परंपरा खत्म देगी, क्योंकि इस एआई युक्त सिस्टम से डॉक्टरों को बार-बार डेटा एंट्री करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे वे मरीजों को ज्यादा समय दे पाएंगे। वहीं मरीजों को भी अपनी पर्ची खोने या बार-बार जानकारी देने की परेशानी से राहत मिलेगी। जरूरत पड़ने पर मरीज का रिकॉर्ड तुरंत ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

नहीं दिखाई देगी मरीजों की लंबी लाइन

सरकारी अस्पतालों में अक्सर लंबी कतारें और रिकॉर्ड संभालने की समस्या देखी जाती है। 'स्मार्ट पर्चा' के लागू होने से रजिस्ट्रेशन और पर्ची बनाने की प्रक्रिया तेज होगी, जिससे भीड़ कम करने में मदद मिलेगी और कामकाज अधिक व्यवस्थित होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के 77 नालों से गाद निकालने का काम अधूरा

बन सकता है देश के सरकारी अस्पतालों के लिए आदर्श मॉडल

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की तकनीकें स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और स्मार्ट बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। यदि इस सिस्टम को बड़े स्तर पर लागू किया जाता है, तो यह पूरे प्रदेश और देश के सरकारी अस्पतालों के लिए एक मॉडल साबित हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में CBI ने डिप्टी कमिश्नर को किया गिरफ्तार, 4 लाख के रिश्वत कांड में फंसे

आगे इस सिस्टम में जुड़ेंगे और भी नए फीचर्स

आई क्यू लाइन कंपनी आगे इस सिस्टम में और भी फीचर्स जोड़ने की योजना बना रही है, जैसे-ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, रिपोर्ट ट्रैकिंग और मरीज को दवा लेने की रिमाइंडर सुविधा। इससे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी और मरीज-केंद्रित बन सकेंगी। कंपनी ने बताया कि 'स्मार्ट पर्चा' जैसी पहल न सिर्फ तकनीकी नवाचार को दर्शाती है, बल्कि यह सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को तेज, पारदर्शी और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR के इन हाईवे और एक्सप्रेसवे पर आज आधी रात से महंगा होगा सफर, देखें नए टोल रेट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।