Water and sewer lines will be laid in this Gurugram colony thousands of people benifited गुरुग्राम की इस कॉलोनी में पानी और सीवर की लाइन बिछेगी, 10 हजार लोगों को फायदा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम की इस कॉलोनी में पानी और सीवर की लाइन बिछेगी, 10 हजार लोगों को फायदा

नगर निगम ने गुरुग्राम न्यू पालम विहार कॉलोनी के निवासियों के लिए खुशियों भरा रोडमैप तैयार कर लिया है। विशेष रूप से ब्लॉक सी और डी के कायाकल्प के लिए आठ करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया है। इस बड़ी राशि से क्षेत्र में पानी की लाइन, सीवर सिस्टम और पक्की सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।

Mon, 16 Feb 2026 10:00 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान/गुरुग्राम
share
गुरुग्राम की इस कॉलोनी में पानी और सीवर की लाइन बिछेगी, 10 हजार लोगों को फायदा

नगर निगम ने गुरुग्राम न्यू पालम विहार कॉलोनी के निवासियों के लिए खुशियों भरा रोडमैप तैयार कर लिया है। विशेष रूप से ब्लॉक सी और डी के कायाकल्प के लिए आठ करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया है। इस बड़ी राशि से क्षेत्र में पानी की लाइन, सीवर सिस्टम और पक्की सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।

नगर निगम की वित्त एवं संविदा समिति से बजट की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, फरवरी के अंत तक टेंडर फाइनल कर लिए जाएंगे और मार्च के पहले सप्ताह से निर्माण कार्य धरातल पर दिखाई देने लगेगा। यह परियोजना न्यू पालम विहार के उन हिस्सों को कवर करेगी जो अब तक विकास की दौड़ में पीछे छूट गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड क्या हटेगा टोल प्लाजा? खत्म होने वाला है कॉन्ट्रैक्ट
ये भी पढ़ें:ओल्ड दिल्ली रोड पर फ्लाईओवर के ऊपर से निकलेगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का रूट

घरों के जमा रहता था पानी

न्यू पालम विहार कॉलोनी को नियमित तो दो साल पहले कर दिया गया था, लेकिन बजट और योजना के अभाव में यहां के निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे। क्षेत्र में विकास कार्य न होने से लोगों को इन प्रमुख समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। बरसाती नालों का अभाव होने के कारण हल्की सी बारिश में भी ब्लॉक सी और डी की गलियां तालाब बन जाती थीं। घरों के बाहर महीनों तक पानी जमा रहता था।

दुर्गंध ने सांस लेना भी दूभर

पुरानी और जर्जर सीवर लाइनों के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता था, जिससे उठने वाली दुर्गंध ने लोगों का सांस लेना दूभर कर रखा था। पक्की सड़कें न होने के कारण गर्मियों में उड़ती धूल और बारिश में गहरे गड्ढों व कीचड़ ने आवाजाही को बेहद जोखिम भरा बना दिया था। नियमित जल आपूर्ति का नेटवर्क न होने से लोगों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में लापता हुई 11वीं की छात्रा; शमशान घाट के पास मिली लाश
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में चोरों का आतंक, दो फ्लैट और दुकान से एक करोड़ से अधिक की चोरी

कॉलोनी में ये कार्य किए जाएंगे

निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के नेतृत्व में तैयार की गई इस योजना में ब्लॉक सी और डी के 10 हजार से अधिक लोगों की सुविधा का ध्यान रखा गया है। कॉलोनी की सभी मुख्य और आंतरिक गलियों को आरएमसी तकनीक से पक्का किया जाएगा। नई और बड़ी क्षमता वाली सीवर लाइनें डाली जाएंगी। हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइनों का नया नेटवर्क बिछाया जाएगा। जल निकासी के लिए विशेष बरसाती नालों का निर्माण किया जाएगा।

अगले माह से शुरू होगा काम

नगर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने कहा कि न्यू पालम विहार के सी और डी ब्लॉक में सीवर, पानी, सड़क और बरसाती नालों का निर्माण करवाया जाएगा। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले माह से कॉलोनी में काम शुरू करवा दिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।