Gurugram Theft In Two Flats and Shops गुरुग्राम में चोरों का आतंक, दो फ्लैट और दुकान से एक करोड़ से अधिक की चोरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में चोरों का आतंक, दो फ्लैट और दुकान से एक करोड़ से अधिक की चोरी

गुरुग्राम में फ्लैट में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं और चोरों का आतंक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घरों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं पर पॉश सोसाइटी के दो फ्लैट में चोरी करने का अरोप है।

Sun, 15 Feb 2026 08:47 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
गुरुग्राम में चोरों का आतंक, दो फ्लैट और दुकान से एक करोड़ से अधिक की चोरी

गुरुग्राम में फ्लैट में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं और चोरों का आतंक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घरों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं पर पॉश सोसाइटी के दो फ्लैट में चोरी करने का अरोप है। वहीं, चार चोरों ने गढ़ी हरसरु में स्थित एक ज्वलैर्स की दुकान में चोरी कर दी।

पुलिस का कहना है कि पीड़ितों ने शिकायत दी है कि एक करोड़ रुपये से अधिक चोरी की गई है। पुलिस ने अलग-अलग थानों में शुक्रवार को मामला दर्ज किया। सेक्टर-66 स्थित लग्जरी सोसाइटी एम्मार मारबेला एक फ्लैट में काम करने वाली तीन घरेलू सहायिकाओं पर घर से नकदी और जेवरात चोरी करने का आरोप है। नौकरानियां घर से 85 लाख रुपये की नकदी और जेवरात को चोरी किया।

तीन नौकरानियों ने मिलकर किया हाथ साफ

पुलिस शिकायत में सेक्टर-66 निवासी ने बताया कि उनके घर में तीन महिलाएं नौकरानी के तौर पर कार्यरत थीं। आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर एक सोची-समझी साजिश के तहत घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ किया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। साथ ही, इनके पुराने रिकॉर्ड और पुलिस वेरिफिकेशन की भी जांच की जा रही है।

डीएलएफ फेज-5 में एक बार फिर घरेलू सहायक द्वारा भरोसे का फायदा उठा कर लगभग 17 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वेस्ट एंड हाइट्स सोसाइटी में रहने वाली एक महिला के घर से सोने के बिस्कुट और कीमती आभूषण चोरी हो गए हैं। आरोप घर की नौकरानी पर लगा है, जो वारदात के बाद बहाना बनाकर अपने गांव फरार हो गई। पुलिस ने सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वेस्टएंड हाइट्स निवासी ने हाल ही में जनवरी और फरवरी माह में गोल्ड सूक से सोने के कुछ कीमती सामान खरीदा था।

पैदल ही आए थे बदमाश

दुकान संचालक शंकर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने दुकान से 3 किलो चांदी और मरम्मत के लिए आया सोने का लॉकेट व अन्य जेवर चोरी किए हैं। फुटेज में दिख रहा है कि सभी चोर गांव की गलियों के रास्ते पैदल ही दुकान तक पहुंचे थे और वारदात के बाद उसी रास्ते से गायब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-93 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

दुकान से गहने उड़ाए

गढ़ी हरसरू गांव में बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक ज्वर्ग्स की दुकान को निशाना बनाया है। गुरुवार देर रात नकाबपोश चोरों ने एके ज्वेलर्स का ताला तोड़कर करीब तीन किलो चांदी और सोने के जेवरात साफ कर दिए। इसकी कीमत लगभग आठ लाख रुपये से ज्यादा है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।