छी! चप्पल पहनकर पैरों से भगोने में धोए आलू, गाजियाबाद के चाट भंडार का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स पैरों से भगोने में रखे आलू धुलता नजर आ रहा है। ये वीडियो अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा चाट भंडार का बताया जा रहा।

टिक्की-बताशा, चाट-पकौड़ी के आप भी शौकीन हैं, तो जरा संभल जाइए। सोशल मीडिया पर दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स पैरों से भगोने में रखे आलू धुलता नजर आ रहा है। ये वीडियो अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा चाट भंडार का बताया जा रहा है।
फेमस दुकान का है ये हाल
युवक द्वारा पैर से आलू धुलने का ये वीडियो एक युवती ने बनाया है, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब ये वीडियो लोगों द्वारा तेजी से शेयर किया जा रहा है। युवती बताती है कि ये वीडियो अंकुर विहार डीएलएफ की है। एटीएम के जस्ट बगल में एक आलू टिक्की वाला बैठता था। ये यहां की बहुत फेमस दुकान है।
छी... चप्पल भी उसी में धो दी…
युवती ने अपनी मां पर हल्के अंदाज में तंज कसते हुए कहा- मेरी मम्मी यहीं से आलू-टिक्की चाट खाती थीं। उन्हें आज असलियत में दिखाना पड़ेगा कि टेस्ट यहां से आता था। वो पैरों से आलू धुल रहा है... क्या ही बताऊं मैं। मैं रात को ये वीडियो शूट कर रही हूं। पूरा डीएलएफ इलाका खाली है। ये देखो कैसे पैरों से धो रहा है। छी... चप्पल भी उसी में धो दी।
लोगों ने अंकुर विहार थाने में दर्ज कराई शिकायत
युवती द्वारा शेयर किए गए वीडियो में साफ-साफ दिखाई देता है कि एक युवक पैरों से आलू को मसल मसलकर धो रहा है। आस-पास का इलाका शांत है, बहुत ज्यादा चहलकदमी नहीं दिखाई देती है। वीडियो के आखिरी में दिखाई देता है कि वो युवक चप्पल पहनकर भगोने में रखे आलुओं को धुल रहा होता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने अंकुर विहार थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।




साइन इन