नवरात्रि के लिए दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, 27 मार्च तक इन रास्तों पर नो एंट्री
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नवरात्र के मद्देनजर एक खास ट्रैफिक एडवाइडरी जारी की है। दरअसल दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में 23 से 27 मार्च त नरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइडरी जारी की गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नवरात्र के मद्देनजर एक खास ट्रैफिक एडवाइडरी जारी की है। दरअसल दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में 23 से 27 मार्च त नरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइडरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी कुछ खास इलाकों में भारी गाड़ियों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये प्रतिबंध दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
एडवाइजरी के मुताबिक, कालका दास चौक से लेकर झंडेवालान गोलचक्कर तक बसों और व्यावसायिक वाहनों सहित सभी भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मुख्य रूप से डीबीजी रोड (कालका दास चौक से झंडेवालान गोलचक्कर) और रानी झांसी रोड पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है।
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता को असुविधा से बचने के लिए डीबीजी रोड और रानी झांसी रोड के बजाय दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। यात्री अपने सफर के लिए फैज रोड, न्यू रोहतक रोड और पंचकुइयां रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और ताजा अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों के संपर्क में रहें। ट्रैफिर एडवाइजरी में कहा गया है कि प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया गया है, हालांकि, व्यस्त समय के दौरान देरी हो सकती है।




साइन इन