used to sing and play cricket...; AAP MP Sanjay Singh recounts his prison stories. गाना गाते थे, क्रिकेट खेलते थे...; आप सांसद संजय सिंह ने सुनाए जेल के किस्से, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाना गाते थे, क्रिकेट खेलते थे...; आप सांसद संजय सिंह ने सुनाए जेल के किस्से

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने ताजा इंटरव्यू में जेल में बिताए गए दिनों के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया- वहां म्यूजिक रूम था, जाकर आराम से गाना-वाना गाते थे।

Mon, 23 March 2026 04:46 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गाना गाते थे, क्रिकेट खेलते थे...; आप सांसद संजय सिंह ने सुनाए जेल के किस्से

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने ताजा इंटरव्यू में कथित शराब घोटाले के आरोप में जेल में बिताए गए दिनों के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया- “वहां म्यूजिक रूम था, जाकर आराम से गाना-वाना गाते थे। वहां सब कुछ सीसीटीवी में आता था। मैं तो चाहता ही था कि ये जो भाजपाई देख रहे हैं, वो मुझे देखें।” संजय सिंह ने ये भी बताया कि उन्होंने जेल में एक कैदी के अधिकारों को ठीक कराया। बोले- मैं पहले भी आंदोलनों के दौरान चार-पांच बार जेल जा चुका था, तो मेरे लिए कोई दिक्कत की बात नहीं थी।

गाना गाते थे, क्रिकेट खेलते थे…

इंडिया टुडे से हुई बातचीत में संजय सिंह ने बताया- आराम से एक-आध घंटे गाना-वाना गाता था। उसके बाद वहां क्रिकेट खेलते थे। बैडमिंटन खेलते थे। किताबें पढ़ते थे। सब कुछ उनके 24 घंटे के कैमरों में कैद होता था। मुझे लगता है कि सरकार ने कोई विरोध नहीं किया, उसके पीछे एक यही कारण था कि इनके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। संजय सिंह ने मुस्कराते हुए कहा- रखे रहो जेल में चाहे जितने दिन चाहो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा की नाराजगी और भाजपा में जाने के सवाल पर संजय सिंह ने क्या जवाब दिया?

घरवालों से कह दिया था- मुझे किसी से नहीं मिलना

संजय सिंह ने बताया- जेल में होने के दौरान मैंने अपने घर वालों से कह दिया था कि मुझे किसी से नहीं मिलना है। मुझसे कोई मिलने मत आना। ऐसा न हो कि मैं आप लोगों को देखकर कहीं से कमजोर पड़ूं। इसलिए वीडियो कॉल पर ही बातचीत हो जाती थी। बस उतना बहुत है। संजय सिंह ने बताया- जब मैं अपनी फैमिली से वीडियो कॉल पर बात करता था तो हंसी मजाक करता रहता था। मैंने अपने परिवार से यहां तक कह दिया था कि ये भी मत पूछना- कैसे हो, क्या खा रहे हो... ये पूछना कि जेल वाले कैसे हैं?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अन्ना आंदोलन को RSS ने फंड किया था? आरोपों पर AAP सांसद संजय सिंह ने दिया जवाब

जब ईडी ने कहा- सॉरी सर आपको अरेस्ट करना पड़ेगा

जेल जाने और ईडी द्वारा पूछताछ से जुड़ा एक किस्सा और संजय सिंह ने सुनाया। घर में तलाशी के बाद ईडी के अधिकारी ने कहा- सॉरी सर आपको अरेस्ट करना पड़ेगा। इस पर मैंने कहा- भई मैं पहला आदमी हूं, जिससे आपने कोई पूछताछ नहीं, की समन नहीं दिया। सीधे मेरे घर पर आए और कह रहे हो कि आपको अरेस्ट करना है। ईडी सीबीआई की एक प्रॉसेस होती है, लेकिन आप सीधे आए और अरेस्ट कर लिया।

इस मामले में संजय सिंह समेत अन्य नेता गए थे जेल

आपको बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के कई शीर्ष नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को दिल्ली की कथित आबकारी नीति मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई के चलते जेल जाना पड़ा था। सीबीआई और ईडी ने आरोप लगाया है कि नीति में बदलाव कर कुछ निजी कारोबारियों को फायदा पहुंचाया गया और मनी लॉन्ड्रिंग हुई। वहीं, पार्टी नेताओं ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया। इस मामले में शामिल आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। हालांकि ये सभी मामले अदालत में विचाराधीन हैं अंतिम फैसला न्यायालय द्वारा ही किया जाना है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।