two Sewer Workers Die in Faridabad by Suffocated in Manhole मैनहोल में घुट गया दम, साइकिल देखकर घरवालों ने पहचाना; फरीदाबाद में 2 सीवर कर्मियों की मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मैनहोल में घुट गया दम, साइकिल देखकर घरवालों ने पहचाना; फरीदाबाद में 2 सीवर कर्मियों की मौत

फरीदाबाद में सीवर का मैनहोल जानलेवा साबित हुआ। सफाई करने उतरे 2 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। रात भर उनके परिजन उनके घर आने का इंतजार करते रहे। सुबह परिजनों ने मैनहोल के पास उनकी साइकिल और बाइक खड़ी देखी। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब मैनहोल के अंदर झांककर देखा तो दोनों बेसुध पड़े थे।

Sun, 3 May 2026 04:49 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
मैनहोल में घुट गया दम, साइकिल देखकर घरवालों ने पहचाना; फरीदाबाद में 2 सीवर कर्मियों की मौत

फरीदाबाद में सीवर का मैनहोल जानलेवा साबित हुआ। सफाई करने उतरे 2 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। इधर, रात भर उनके परिजन उनके घर आने का इंतजार करते रहे। रविवार सुबह परिजनों ने मैनहोल के पास उनकी साइकिल और बाइक खड़ी देखी। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब मैनहोल के अंदर झांककर देखा तो दोनों बेसुध पड़े थे।

ग्रेटर फरीदाबाद की पुरी प्राणायाम सोसाइटी के सामने सीवर मैनहोल की सफाई के दौरान दो सफाई कर्मियों की मौत हो गई। जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों सफाई कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम खेड़ी कला गांव निवासी राजेंद्र और सुनील सफाई के लिए मैनहोल में उतरे थे। बिना सुरक्षा इंतजाम उतरे दोनों सफाई कर्मियों का मैनहोल के अंदर दम घुट गया। इससे उनकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद के 5 मार्केट सरोजनी नगर और कनॉट प्लेस की तरह विकसित होंगे

दोनों बेसुध पड़े थे

रातभर जब दोनों अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।। रविवार सुबह परिजन पुरी प्राणायाम सोसायटी के पास मौके पर पहुंचे तो मैनहोल के पास खड़ी उनकी लावारिस हालत में खड़ी साइकिल और बाइक देखकर अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने जब मैनहोल के अंदर झांककर देखा तो दोनों बेसुध अवस्था में पड़े थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिरोही झील बनी ‘डेथ ट्रैप’, दोस्तों संग नहाने गए दिल्ली के युवक की डूबने से मौत

जहरीली गैस के कारण दम घुटा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की सहायता से दोनों को बाहर निकाला। उसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीपीटीपी थाना एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि सीवर के अंदर जहरीली गैस के कारण दोनों का दम घुटा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में गेम हारने से परेशान छात्र ने खुदको मारी गोली, शौचालय में मिली लाश

बिना सुरक्षा उपकरण उतरने से हो रहीं मौतें

इस हादसे ने सीवर सफाई कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना उचित सुरक्षा उपकरणों और गैस जांच के इस तरह काम कराना सफाई कर्मियों की जान के साथ खिलवाड़ साबित हो रहा है। सफाई कर्मियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाएं न हो सकें ।

रिपोर्टः केशव भारद्वाज

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।