faridabad student death online gaming stress shoots himself फरीदाबाद में छात्र ने ताऊ की रिवॉल्वर से खुदको मारी गोली, ऑनलाइन गेम हारने से था परेशान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद में छात्र ने ताऊ की रिवॉल्वर से खुदको मारी गोली, ऑनलाइन गेम हारने से था परेशान

दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ऑनलाइन गेम हारने के बाद से लगातार तनाव में था। इतना कि वह इस तनाव को झेल नहीं पाया और फिर खुदको गोली मारकर खत्म कर लिया।

Thu, 30 April 2026 07:02 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद में छात्र ने ताऊ की रिवॉल्वर से खुदको मारी गोली, ऑनलाइन गेम हारने से था परेशान

बढ़ती गेमिंग इंडस्ट्री से कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। इनमें से एक समस्या है, युवाओं पर बढ़ता मानसिक तनाव। दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ऑनलाइन गेम हारने के बाद से लगातार तनाव में था। इतना कि वह इस तनाव को झेल नहीं पाया और फिर खुदको गोली मारकर खत्म कर लिया। मामला ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-77 की जलविहार वेलफेयर सोसाइटी का है।

ताऊ की रिवॉल्वर से मारी गोली

पुलिस के अनुसार, वह सेक्टर-छह स्थित जेसी बोस विश्वविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। उसका नाम आदित्य है। वह अपने परिवार के साथ ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-77 की जलविहार वेलफेयर सोसाइटी में रहता था। उसके पिता कल्याण की मौत हो चुकी है। बुधवार सुबह वह शौचालय गया और अपने रिटायर्ड ताऊ की लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में 82साल के बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, घर में मिली पैर-मुंह बंधी लाश

शोचालय में मिली लाश

गोली की आवाज सुनकर उसकी मां और छोटा भाई शौचालय की ओर दौड़े, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर छात्र को लेकर अस्पताल भागे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीपीटीपी थाना पुलिस ने गोली मारने में प्रयोग की गई रिवॉल्वर को बरामद कर लिया है। पुलिस छात्र के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है।

एसयूवी की टक्कर में मासूम बच्चे की मौत, मां घायल

हरियाणा के फरीदाबाद से एक्सीडेंट में एक बच्चे की मौत की खबर सामने आई है। यहां एक एसयूवी गाड़ी की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। पुलिस ने बताया, यह घटना रविवार रात हुई जब लक्ष्मी अपने बेटे प्रदीप के साथ जा रही थीं और एक एसयूवी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी का अगला पहिया प्रदीप के सिर पर चढ़ गया। स्थानीय लोग उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

चालक गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

स्थानीय लोगों ने वाहन चालक रोहित को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। रोहित पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पुलिस ने बताया कि रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान रोहित ने कहा कि वह काम से घर लौट रहा था और खेड़ी रोड पहुंचने पर संतुलन खो बैठा, जिससे प्रदीप वाहन के नीचे आ गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।