फरीदाबाद के 5 मार्केट दिल्ली की सरोजनी नगर और कनॉट प्लेस की तरह विकसित होंगे, हरियाली बढ़ाने पर भी जोर
फरीदाबाद की पांच सेक्टरों की वर्षों पुरानी मार्केट को दिल्ली की सरोजनी नगर ओर कनॉट प्लेस मार्केट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। जर्जर सड़कें के स्थान नई सड़कें बनाई जाएगी, जलभराव रोकने के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी और पार्किंग समस्या से राहत दिलाई जाएगी। इन बाजारों में हरियाली बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।

फरीदाबाद की पांच सेक्टरों की वर्षों पुरानी मार्केट को दिल्ली की सरोजनी नगर ओर कनॉट प्लेस मार्केट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। जर्जर सड़कें के स्थान नई सड़कें बनाई जाएगी, जलभराव रोकने के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी और पार्किंग समस्या से राहत दिलाई जाएगी। इन बाजारों में हरियाली बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।
स्मार्ट टाइलें बिछाने के साथ ही आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। जिससे ग्राहकों ओर कारोबारियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। शहर के सबसे पुराने सेक्टरों ने शामिल सेक्टर-7, सेक्टर-9, सेक्टर-11, सेक्टर-16ए और सेक्टर-19ए की मार्केटों को 20 से 25 साल पहले बनाया गया था। यहां सैकड़ों दुकानें है। देखरेख के अभाव में इन मार्केट की हालत बहुत खराब है। जिससे खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं को सामना करना पड़ता है।
मार्केट के विकास के लिए बजट मंजूर
योजना के तहत सेक्टर-7 मार्केट पर 1.87 करोड़ रुपये, सेक्टर-9 पर 1.35 करोड़ रुपये, सेक्टर-11 पर 1.18 करोड़ रुपये, सेक्टर-16ए पर 45 लाख रुपये और सेक्टर-19ए पर 47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
हरियाली बढ़ाने पर रहेगा जोर
इन मार्केटों में हरियाली बढ़ाने, पौधरोपण करने और बैठने की सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इसके अलावा कूड़ा प्रबंधन और साफ-सफाई की व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा। इससे मार्केट का समग्र वातावरण स्वच्छ और आकर्षक बनेगा। सेक्टर 9 मार्केट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतवीर शर्मा ने बताया कि वर्षों से वे बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। खराब सड़कों, जलभराव और पार्किंग की अव्यवस्था के कारण ग्राहकों की संख्या प्रभावित होती है।
ये विकास कार्य होंगे
पुनर्विकास कार्य के तहत सभी मार्केटों की आंतरिक सड़कों और गलियों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। विशेष रूप से जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर रहेगा। आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय रोशनी बेहतर होगी और सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। मार्केटों में पार्किंग व्यवस्था को नए तरीके से विकसित किया जाएगा, जिससे वाहनों की अनियमित पार्किंग पर अंकुश लगेगा और ग्राहकों को आसानी से स्थान मिल सकेगा। साथ ही फुटपाथों और पटरियों को दुरुस्त किया जाएगा।
छोटी मार्केटों पर भी ध्यान
पुनर्विकास योजना में छोटी लेकिन महत्वपूर्ण मार्केटों को भी शामिल किया गया है। सेक्टर-16ए की मार्केट को 45 लाख रुपये और सेक्टर-19ए की मार्केट को 47 लाख रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य शहर की प्रमुख मार्केटों को आधुनिक रूप में विकसित करना है। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। योजना पर अगले महीने से काम शुरू होगा।




साइन इन