Two Major Events in Delhi on Sunday, Traffic to be Affected, Advisory issue by Delhi Police दिल्ली में रविवार को दो बड़े आयोजन, प्रभावित रहेगा यातायात; पुलिस ने बताया किन रास्तों पर जाने से बचें, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में रविवार को दो बड़े आयोजन, प्रभावित रहेगा यातायात; पुलिस ने बताया किन रास्तों पर जाने से बचें

दोनों आयोजनों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन का पालन करें। विशेष रूप से भारी वाहन चालक और दफ्तर जाने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर निकलें या वैकल्पिक मार्गों का चयन करें।

Sat, 4 April 2026 08:33 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में रविवार को दो बड़े आयोजन, प्रभावित रहेगा यातायात; पुलिस ने बताया किन रास्तों पर जाने से बचें

दिल्ली में रविवार (5 अप्रैल) की सुबह दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं, ऐसे में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। जिसमें उसने नागरिकों को बताए गए मार्गों का उपयोग नहीं करने व वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से पहले ही यात्रा की योजना बनाकर घर से निकलने के लिए कहा है। इनमें से पहला कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा, जहां पर सुबह साढ़े पांच बजे से 10 बजे के बीच 'PNB सोल्जरथॉन दिल्ली हाफ मैराथन' का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरा कार्यक्रम करोल बाग इलाके में होगा, जहां पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 'भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव' के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। ऐसे में इन दोनों कार्यक्रमों के आयोजन के अलग-अलग समय और अलग-अलग स्थान को देखते हुए पुलिस ने दोनों आयोजनों के लिए भिन्न-भिन्न एडवायजरी जारी की है।

सोल्जरथॉन दिल्ली हाफ मैराथन के लिए एडवायजरी

इस बारे में जारी एडवायजरी में ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 5 अप्रैल (रविवार) को सुबह 5:30 बजे से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 'PNB सोल्जरथॉन दिल्ली हाफ मैराथन' का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को परेशानी से बचाने के लिए दक्षिण दिल्ली के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक की आवाजाही को नियंत्रित करने के साथ ही डायवर्जन भी किया जा रहा है।

मैराथन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन पॉइंट्स:

1. मेहर चंद मार्केट सिग्नल: सेवा नगर, जोर बाग और INA से आने वाले भारी वाहनों को 4th एवेन्यू रोड और सेवा नगर मार्केट रोड से होकर अरबिंदो मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

2. कोटला रेड लाइट: कोटला मुबारकपुर, डिफेंस कॉलोनी और एंड्रयूज गंज से आने वाले ट्रैफ़िक को डिफेंस कॉलोनी मार्केट रोड की ओर मोड़ा जाएगा।

3. सेकेंड एवेन्यू रोड-जोर बाग क्रॉसिंग: खन्ना मार्केट और लोधी कॉलोनी से आने वाले ट्रैफिक को जोर बाग रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

4. फोर्थ एवेन्यू रोड-जोर बाग क्रॉसिंग: सेवा नगर और जोर बाग से आने वाले ट्रैफ़िक को जोर बाग रोड की ओर भेजा जाएगा।

5. लाला लाजपत राय कट (CBI बिल्डिंग): मूलचंद की ओर से आने वाले वाहनों को JLN रोड की ओर बाएं मुड़ने (लेफ्ट टर्न लेने) की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को मथुरा रोड के रास्ते दिल्ली चिड़ियाघर की ओर मोड़ा जाएगा।

इन सड़कों पर बंद रहेगा यातायात: B.P. मार्ग और लोधी रोड (JLN स्टेडियम के पास) पर सुबह 5 बजे से 10 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान B.P. मार्ग, CGO कॉम्प्लेक्स रोड, 2nd एवेन्यू रोड और 4th एवेन्यू रोड पर ट्रैफिक जाम की आशंका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संसद में चीखने-चिल्लाने व गाली देने के लिए नहीं गया; राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के लिए एडवायजरी

उधर शहर के करोलबाग इलाके में 'भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव' के अवसर पर रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जैन समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस आयोजन में लगभग 500 श्रद्धालुओं, 12 झांकियों और 2 रथों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण इलाके में यातायात की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है, जिससे इस क्षेत्र में जाम लग सकता है और वाहनों की गति धीमी हो सकती है।

ऐसे में यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे परेशानी से बचने के लिए न्यू रोहतक रोड, रामजस रोड, DBG रोड, अजमल खान रोड और आसपास के रास्तों पर जाने से बचें। साथ ही पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग सुझाते हुए रविदास मार्ग और फैज रोड से निकलने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नजफगढ़ नाले में ऑन द स्पॉट होगा कचरे व जलकुंभी का इलाज,पानी में उतरे नए ‘योद्धा’

शोभायात्रा के कारण इन इलाकों में प्रभावित रहेगा यातायात

  1. न्यू रोहतक रोड

2. रामजस रोड

3. DBG रोड

4. अजमल खान रोड

5. छप्परवाला चौक

6. ईस्ट पार्क रोड व आसपास के क्षेत्र

सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग

  1. रविदास रोड

2. फैज रोड

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षरधाम में स्थापित 108 फिट ऊंची मूर्ति, आखिर क्यों बन गई है चर्चा का विषय?

यात्रियों के लिए सलाह: ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए इन डायवर्जन का पालन करें। विशेष रूप से भारी वाहन चालक और दफ्तर जाने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर निकलें या वैकल्पिक मार्गों का चयन करें।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।