NH-44 पर बड़ा हादसा, दिल्ली के परिवार की गाड़ी को ट्रक ने घसीटा; 2 सगी बहनों की मौत, 3 गंभीर
हरियाणा में सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार सुबह एक भयानक हादसा हो गया। यहां दिल्ली के से बेटे की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए मुरथल आ रहे परिवार की खड़ी गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हरियाणा में सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार सुबह एक भयानक हादसा हो गया। यहां दिल्ली के से बेटे की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए सोनीपत के मुरथल आ रहे परिवार की खड़ी गाड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के साथ कार करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान पंजाब के अमृतसर की रहने वाली 27 साल की मनदीप कौर और उसकी बहन 38 साल की मनप्रीत कौर के रूप में हुई।
मनदीप कौर दिल्ली के तिलक नगर स्थित शाहपुरा इलाके में रहती थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।
100 मीटर तक घसीटा
कार में दिल्ली निवासी मनदीप कौर, मनप्रीत कौर, जगजीत कौर, समीर और बच्चा वरदान सवार थे। सभी लोग मनप्रीत कौर के बेटे वरदान का जन्मदिन मनाने मुरथल जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी राई थाना से थोड़ी दूरी पर स्थित गोल्डन हट ढाबे के पास सर्विस लेन में रुकी, एक व्यक्ति चिप्स लेने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सर्विस लाइन की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे कार में जा घुसा। ट्रक कार को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
सड़क पर खड़ी गाड़ी पल भर में मलबे में तब्दील हो गई। कार सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर राई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ट्रक छोड़कर फरार हो गया चालक
इस हादसे में मनदीप कौर और उसकी बहन मनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस की शुरुआती जांच में इस भीषण हादसे की वजह ट्रक की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही मानी जा रही है। वहीं, दो मौतों से जन्मदिन की खुशियां मनाने निकले परिवार में मातम पसर गया है। राई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
दो हफ्ते पहले दिल्ली के दो दोस्तों की गई थी जान
नेशनल हाईवे-44 पर सड़क हादसे रुक नहीं रहे हैं। 23 मार्च को मुरथल के ढाबे पर खाना खाने के बाद वापस लौट रहे दिल्ली के सात दोस्तों की कार नेशनल हाईवे-44 पर 7 दोस्तों की कार हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तेज रफ्तार के चलते कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गईं। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।




साइन इन